{"_id":"616f032d02d8971e20600c6c","slug":"ruckus-for-abusing-cm-ysr-congress-workers-vandalized-tdp-office-attacked-spokespersons-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को अपशब्द कहने पर बवाल: वायएसआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोड़ा तेदेपा दफ्तर, प्रवक्ता के घर पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम को अपशब्द कहने पर बवाल: वायएसआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोड़ा तेदेपा दफ्तर, प्रवक्ता के घर पर हमला
Tue, 19 Oct 2021 11:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:11 PM IST
सार
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि इन हमलों से उसका कोई लेना देना नहीं है। हमारे प्रिय सीएम के खिलाफ अभद्र व भड़काऊ बातें कहने से उनके समर्थक उत्तेजित हो सकते हैं,
विज्ञापन
मंगलगिरि में तेदेपा का केंद्रीय कार्यालय फोड़ डाला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ विपक्षी तेदेपा नेता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित तौर पर अपशब्द कहने को लेकर सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़क उठे। उग्र कार्यकर्ताओं ने मंगलगिरि में तेदेपा का केंद्रीय कार्यालय फोड़ डाला। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पट्टामिराम के विजयवाड़ा स्थित घर पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
आंध्र के डीजीपी ने कहा है कि हम हमलावरों व भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। बवाल को देखते हुए पूरे राज्य में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। हम नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे शांति कायम रखने में मदद करें और उत्तेजित न हों।
विज्ञापन
वाईएसआर कांग्रेस ने किया हमले से इनकार
उधर, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि इन हमलों से उसका कोई लेना देना नहीं है। हमारे प्रिय सीएम के खिलाफ अभद्र व भड़काउ बातें कहने से उनके समर्थक उत्तेजित हो सकते हैं, लेकिन पार्टी का इन हमलों से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन