{"_id":"5742297b4f1c1bb2156910c1","slug":"ruckus-drunken-policeman-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही का हंगामा, प्वाइंट प्रभारी को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नशे में धुत सिपाही का हंगामा, प्वाइंट प्रभारी को जड़ा थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 23 May 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन में रविवार को नशे में धुत सिपाही ज्ञानेंद्र यादव ने जमकर हंगामा किया।
ड्यूटी में बिना वर्दी के पहुंचे ज्ञानेंद्र से प्वाइंट प्रभारी रवींद्रनाथ पांडेय ने देरी से आने का कारण पूछा तो उसने उन्हें दो थप्पड़ जड़ दिए। यही नहीं, जब उसकी बदतमीजी पर ड्यूटी ऑफिसर श्यामदेव ने नाराजगी जताई तो उसने उनसे भी बदसलूकी की।
घटना की जानकारी एसपी (सुरक्षा) को देकर परिक्षेत्र में ड्यूटी कर रहे अन्य सुरक्षाकर्मियों ने ज्ञानेंद्र को काबू में किया। रेडजोन स्थित पुलिस चौकी में घटना का विवरण दर्ज कर उसे मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र के रेड जोन स्थित मुख्य द्वार के प्वाइंट प्रभारी रवींद्रनाथ पांडेय रविवार की दोपहर अपने काम में लगे हुए थे। इसी बीच सादे कपड़ों में नशे में धुत सिपाही ज्ञानेंद्र यादव ड्यूटी के तय समय से 40 मिनट विलंब से पहुंचा।
सुरक्षा प्रभारी ने उससे देरी से आने का कारण पूछा तो वह कहासुनी करने लगा। इसी दौरान उसने सुरक्षा प्रभारी को दो थप्पड़ भी जड़ दिए। रवींद्रनाथ पांडेय ने बताया कि ज्ञानेंद्र ने उनको परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी और उसके थप्पड़ मारने से उनकी आंख में चोट आई है।
एसपी (सुरक्षा) राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। सिपाही ने गंभीर गलती की है। उसके खिलाफ दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।