{"_id":"58bfe0ae4f1c1b187bdc5042","slug":"rucks-in-narendra-modi-programme-in-gandhi-nagar1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के सामने खड़ी हुई महिला, करने लगी नारेबाजी, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम के सामने खड़ी हुई महिला, करने लगी नारेबाजी, पुलिस ने हिरासत में लिया
amarujala.com- Written by : रोहित मिश्र
Updated Wed, 08 Mar 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के गांधी नगर में नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में हंगामा हो गया। यह हंगामा तब हुआ जब नरेंद्र मोदी गुजरात में चुनी हुई महिला सरपंचों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में जब पीएम बोल रहे थे तभी एक महिला उठी और उनके सामने नारे लगाने लगी। हंगामा करने वाली उस महिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की दूरी महज 20 फिट ही थी।
विज्ञापन
हंगामा होते ही पुलिस वाले ने उसे दबोच लिया, और उसे खीचकर बाहर ले गए। महिला का कहना है कि वह कई बार अपनी फरियाद लेकर पीएमओ जा चुकी है।
हालांकि इस घटना के बाद पीएम की सुरक्षा पर भी सवाल उठने शुरू हो गए। महिला का नाम शालिनी है। उसे यूपी के गौतम बुद्घ नगर का बताया जा रहा है।
इसके पहले इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। चूंकि सरपंच के स्तर पर ये महिलाएं ग्रासरुट लेवल से जुड़ी होती हैं इसलिए ये बदलाव बदलते समाज में साफ-साफ महसूस भी होता है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा कहा कि भारत गांवों में निवास करता है। आज हम उन सरपंचों का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।