फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RTI act is being used to harass government officials in Gujarat

आरटीआई के सवालों ने गुजरात के अधिकारियों की उड़ाई नींद

Fri, 24 Jun 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
RTI act is being used to harass government officials in Gujarat
सरकारी अधिकारियों से नहीं देते बन रहे जवाब - फोटो : getty

गुजरात में सरकारी अधिकारियों पर आरटीआई का पहाड़ टूटा है। आरटीआई यानी सूचना का अधिकार कानून के अंतर्गत पूछे गए सवालों के जवाब अधिकारियों को देते नहीं बन रहो हैं। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अधिकारी जनता के सवालों को लेकर लगातार माथा-पच्ची कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर सरकार बधाईयां कैसे देती हैं? क्या इस तरह के संदेशों को भेजने के लिए कोई खास तरीका अपनाया जाता है? सरकार इन कामों पर कितना खर्च करती है?
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो ये अत्यंत ही साधारण सवाल हैं जो शायद ही किसी के जेहन में आएं, लेकिन गुजरात में गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वालों ने आरटीआई के तहत सवाल पूछ-पूछ कर उनका जीना मुहाल कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई के तहत पूछे गए अजीबो-गरीब सवाल कुछ इस प्रकार है...

RTI act is being used to harass government officials in Gujarat

1. अगर एक हिंदू सरकारी अधिकारी दाढ़ी रखता है और मुसलमान की तरह कपड़े पहनता है, तो क्या उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी? ऐसे शख्स के लिए तबादले के क्या नियम हैं?

2. क्या ज्यादा सिंदूर लगाने वाली हिंदू महिला कर्मचारी के तबादले का कोई नियम है?

3. प्रत्येक दिन सचिवालय में कितने लोग जाते हैं?

अधिकारियों को ऐसे सवालों के जवाब तय समय के अनुसार देने होते हैं। उनके मुताबिक तबादले के नियम और आचार संहिता से जुड़ी जानकारियां निकाने में बड़ी रिसर्च करनी होती है। बहुत से मामलों में तो पूरे दशक का वक्त भी कम पड़ता है। 

सरकारी विभागों में महीने भर में ऐसे हजारों आवेदन पहुंच रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो स्टाफ कम है, ऐसे में जो अधिकारी सूचना जुटाने में लगे हैं, उनका ज्यादातर समय सवालों के जवाब ढूंढ़़ने में चला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed