फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss will raise Muslim youth against terrorism 

आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम युवाओं को खड़ा करेगा संघ

Thu, 06 Oct 2016 04:49 AM IST
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 04:49 AM IST
विज्ञापन
rss will raise Muslim youth against terrorism 
- फोटो : amar ujala
उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ देश में बने माहौल के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मुस्लिम युवाओं को आतंकवाद के खिलाफ खड़ा करने की मुहिम छेड़ी है। देशभर के जिलों, कालेजों और विश्वविद्यालयों में आरएसएस का अनुसांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गोष्ठी और सम्मेलन करेगा। इस मुहिम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन 15 अक्तूबर से मेवात के नगीना से होगी। 
विज्ञापन


आरएसएस राष्ट्रवाद का माहौल पैदा करने की भरपूर कोशिश में है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मानना है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद जैसा राष्ट्रवाद का माहौल अब सर्जिकल स्ट्राइक होने पर भी बना है। मंच का मानना है कि इस माहौल में मुस्लिमों की बड़े पैमाने पर भागीदारी कराकर खास संदेश दिया जा सकता है। जितनी तेज आवाज में आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम आवाज बुलंद करेगा उतना ही राष्ट्रवाद का माहौल पैदा होगा। 
विज्ञापन


इसी अलख को जगाने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने युवाओं को जोड़ने की मुहिम छेड़ी है। सबसे पहले 15 अक्तूबर को मेवात के नगीना में मुस्लिम युवा-छात्र सम्मेलन रखा गया है। जिसमें सैकड़ों युवाओं के शिरकत करने की उम्मीद है। उसके बाद जगह जगह ऐसे आयोजन होंगे। दिसंबर में दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। जिसमें संघ के नेता और मुस्लिम बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे। इस आयोजन से संघ की कोशिश है कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के बहकावे में आने से युवाओं को रोका जा सके। उन्हें शिक्षा और रोजगार की दिशा में स्वावलंबी बनाया जा सके। गौरतलब है कि मेवात में ही 29 सिंतबर को प्रोग्रेस पंचायत का आयोजन किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed