{"_id":"591c1b654f1c1bd520f22ef8","slug":"rss-to-introduce-political-course-to-become-a-political-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSS की सिर्फ 9 महीने में नेता बनाने की तैयारी, 'नेतागिरी' की डिग्री देगा संघ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
RSS की सिर्फ 9 महीने में नेता बनाने की तैयारी, 'नेतागिरी' की डिग्री देगा संघ
संजय मिश्र/ AmarUjala
Updated Wed, 17 May 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
राष्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की डिग्री लेकर नेता बनने की परंपरा अब धीरे—धीरे भगवा परिवार में कम हो जाएगी। संघ अब डिग्री कोर्स के जरिए नेता तैयार करेगा। मुंबई स्थित संघ की संस्था रामभाउ महालगी प्रबोधनी के जरिए नेताओं के लिए नौ माह के डिग्री कोर्स की शुरूआत की जा रही है। इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ डेमोक्रेटीक लिडरशीप के साथ मिलकर रामभाउ महालगी प्रबोधनी संस्था राजनीतिक नेतृत्व एवं गवर्नेश को लेकर पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम का कोर्स कराएगी। राजनीति करने के इच्छूक युवा अब राम भाउ प्रबोधनी के जरिए नेतागिरी का कोर्स कर डिग्री हासिल कर सकते हैं।
क्या है नेता बनने का 9 माह का डिग्री कोर्स
राजनीति में इच्छूक युवाओं के लिए यह 9 माह का डिग्री कोर्स होगा। नेता बनने की चाह रखने वाले युवाओं को कोर्स के पहले 8 माह में प्रबंधन, नेतृत्व और लोकंतत्र का किताबी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद 1 माह की फिल्ड ट्रेनिंग होगी। डिग्री करने वाले युवा को 9वें माह में किसी नेता या सामाजिक संगठन के साथ फिल्ड का अनुभव करने के लिए जोडा जाएगा। कोर्स के सफल युवाओं को 9 माह बाद संस्थान की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन पोलिटक्ल लिडरशीप और गवर्नेंश की डिग्री प्रदान की जाएगी।

महीनों से चल रही है इसकी कोशिश
RSS
- फोटो : Amar Ujala
बीते 5 माह से चल रही थी कोर्स की कवायद
संघ के इस डिग्री कोर्स से जुडे रवि पोखरना का कहना है कि लंबे समय से एक ढांचागत डिग्री कोर्स की मांग युवाओं की तरफ से आ रही थी। पिछले 5 माह से कोर्स की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। अब जाकर मूर्त रूप ले सका है।
जानिए राम भाउ महालगी को
राम भाउ महालगी संघ के जरिए स्थापित एक संस्था है। भगवा परिवार में इसे बोदिधक हाउस के रूप में भी माना जाता है। जहां भाजपा के सांसदों, विधायकों और पार्षदों का समय—समय पर प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलते रहते हैं। रवि पोखरना का कहना है कि संस्था बीते 34 वर्षों से नेताओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्यक्रम चला रही है। मांग के अनुरूप अब डिग्री कोर्स की शुरूआत की जा रही है।