फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS suggested Adityanath's name for CM candidate of UP

तो क्या महंत आदित्यनाथ होंगे यूपी में भाजपा के सीएम उम्मीदवार?

Tue, 19 Jul 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Jul 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
RSS suggested Adityanath's name for CM candidate of UP
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty

यूपी चुनाव में कांग्रेस के ‘ब्राह्मण कार्ड’ से भाजपा पसोपेश में है। कांग्रेस ने शीला दीक्षित को यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट बनाकर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस का चुनावी प्रबंधन संभाल रहे प्रशांत किशोर की इस चाल का जवाब फिलहाल भगवा ब्रिगेड के पास नहीं है। ऐसे में संघ ने भाजपा को सीएम कैंडिडेट के रूप में गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ का नाम सुझाया है।

विज्ञापन


इसके पीछे संघ का तर्क है कि चुनाव में भाजपा को महंत की कट्टर हिंदूवादी छवि का पूरा लाभ मिलेगा। हालांकि सीएम कैंडिडेट के लिए भगवा खेमे में दो लोगों महंत आदित्यनाथ और वरुण गांधी के नाम पिछले पांच-छह महीने से जोरशोर से चल रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों इलाहाबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम कैंडिडेट के नाम पर चर्चा होनी थी मगर शीर्ष नेतृत्व ने उस वक्त यह कहकर चर्चा से इनकार कर दिया कि सीएम कैंडिडेट का फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण गांधी भी हैं दावेदार

RSS suggested Adityanath's name for CM candidate of UP
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala bureau

बताया जा रहा है कि वरुण समर्थकों के दबाव से उबरने के लिए पार्टी ने सीएम कैंडिडेट के नाम का एलान टाल दिया था। भाजपा के प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता अशोक पांडेय कहते हैं, योगी आदित्यनाथ ऐसा नाम है जिसे हर वर्ग का समर्थन हासिल है। वे फायर ब्रांड नेता हैं और संघ के काफी करीब भी हैं। ऐसे में यदि पार्टी उन पर दांव लगाती है तो यूपी चुनाव में निश्चित ही फायदा होगा।

संघ अगड़े वोटरों को सहेजने को लेकर भले ही व्यूहरचना बना रहा हो मगर भाजपाध्यक्ष अमित शाह का पूरा जोर पिछडे़, अति पिछड़े और दलित वोटरों को साथ लाने पर है। यही वजह है कि वे बीते एक साल से यूपी में लगातार दौरा कर रहे हैं।

वे अपने मिशन में काफी हद तक कामयाब भी हुए हैं। कुर्मियों और राजभरों की पार्टी को उन्होंने अपने साथ जोड़ने में कामयाबी पाई है। धीरे-धीरे शाह एनडीए का कुनबा बढ़ा रहे हैं। उन्हीं का प्रयास है कि आज पूर्वांचल के दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियां अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed