{"_id":"6878cb55b03ef56fa40fa20b","slug":"rss-signal-on-modi-s-retirement-is-bjp-s-golden-chance-to-name-dalit-pm-cm-siddaramaiah-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: सिद्धारमैया बोले- संघ ने मोदी की रिटायरमेंट के दिए संकेत, भाजपा के पास दलित PM बनाने का सुनहरा मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: सिद्धारमैया बोले- संघ ने मोदी की रिटायरमेंट के दिए संकेत, भाजपा के पास दलित PM बनाने का सुनहरा मौका
Thu, 17 Jul 2025 03:38 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 17 Jul 2025 03:38 PM IST
सार
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कभी दलित नेताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया, सिर्फ इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में दलित समाज का सम्मान करना चाहती है, तो अपने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में दलित नेताओं को आगे लाए, वरना उनके दावे खोखले और दिखावटी ही माने जाएंगे।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 साल की उम्र पूरी होने के साथ ही उनके राजनीतिक रिटायरमेंट का संकेत दे दिया है। अब भाजपा के पास यह सुनहरा मौका है कि वह एक दलित को अगला प्रधानमंत्री बनाए। यह बयान उन्होंने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के उस चैलेंज के जवाब में दिया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से कहा था कि वह अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करके दिखाए।
यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: 'क्या तमिलनाडु में टूटने वाला है कांग्रेस-डीएमके गठबंधन', सांसद शिवा के बयान पर भाजपा का सवाल
'मल्लिकार्जुन खरगे ने कभी भी दलित कार्ड नहीं खेला'
सिद्धारमैया ने कहा, 'खरगे सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, बल्कि एक सम्मानित और अनुभवी नेता हैं। उनका संघर्ष और समर्पण दशकों पुराना है। उन्होंने कभी भी 'दलित कार्ड' नहीं खेला। कांग्रेस में प्रधानमंत्री उम्मीदवार का फैसला हमारी पार्टी करती है, भाजपा नहीं।' उन्होंने विजयेंद्र को नसीहत दी कि वे कांग्रेस पर टिप्पणी करने की बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें।
विज्ञापन
भाजपा किसी दलित नेता को बनाए प्रधानमंत्री- सिद्धारमैया
उन्होंने आगे कहा 'अब जब मोहन भागवत ने मोदी की रिटायरमेंट का इशारा दे दिया है, तो भाजपा को चाहिए कि किसी दलित नेता को प्रधानमंत्री बनाए। अगर आप सच में दलितों की चिंता करते हैं तो गोविंद करजोल या चलवादी नारायणस्वामी जैसे नेताओं के नाम आगे बढ़ाइए, मैं सबसे पहले आपको बधाई दूंगा'।
यह भी पढ़ें - Supreme Court: धमकाकर जमीन बेचने के लिए मजबूर किया, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
भाजपा में दिखावे के लिए हैं दलित और पिछड़े- सिद्धारमैया
उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, 'भाजपा में दलितों और पिछड़ों के लिए जगह केवल दिखावे की होती है। उनका इतिहास और व्यवहार दोनों इसकी पुष्टि करते हैं।' सिद्धारमैया ने विजयेंद्र से पूछा कि अगर वे इतने ही ईमानदार हैं तो खुद कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी छोड़कर किसी दलित नेता को यह पद सौंप दें। सिद्धारमैया ने आगे कहा 'अगर नाम नहीं सूझ रहा, तो मैं एक नाम सुझाता हूं- गोविंद करजोल। मैं उन्हें जानता हूं, वह एक अच्छे इंसान हैं। लेकिन मुझे पता है कि आप ऐसा नहीं करेंगे।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन