{"_id":"5c04492dbdec2241871ff4e7","slug":"rss-says-when-patel-statue-can-be-formed-then-why-can-not-law-be-passed-for-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो राम मंदिर के लिए क्यों नहीं कानून पारित हो सकता: आरएसएस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जब पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो राम मंदिर के लिए क्यों नहीं कानून पारित हो सकता: आरएसएस
भाषा, मुंबई
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबोले
- फोटो : pti
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरएसएस ने रविवार को सवाल उठाया कि जब गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून पारित क्यों नहीं हो सकता।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबाले ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने एक अलग पीठ का गठन किया है जो अयोध्या भूमि मालिकाना हक मामले की सुनवाई कर रही है, लेकिन इस लंबित मुद्दे पर अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
संघ के सह - सरकार्यवाह होसबाले ने सवाल किया, ‘‘अगर (गुजरात में) नर्मदा नदी के तट पर सरदार पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए कोई कानून पारित क्यों नहीं हो सकता?’’
विज्ञापन
उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और कुछ क्षेत्रीय धार्मिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयेाजित एक सभा को यहां संबोधित किया, जिसका आयोजन राम मंदिर के यथाशीघ्र निर्माण के लिए केन्द्र पर दबाव बनाने के उद्देश्य से किया गया था।