{"_id":"5976bce04f1c1b00498b481d","slug":"rss-muslim-manch-distributes-to-muslims-tulsi-as-jannati-jhaad","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS के मुस्लिम मंच को तुलसी में दिख रहा 'जन्नत का पौधा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
RSS के मुस्लिम मंच को तुलसी में दिख रहा 'जन्नत का पौधा'
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
तुलसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सोचते हैं कि तुलसी केवल हिंदुओ के घरों में लगाया जाने वाला पवित्र पौधा है तो आप गलत हैं। यूपी के लखनऊ में RSS समर्थित मुस्लिम मंच ने मुसलमानों के घरों में पौधे लगाए हैं और इसे जन्नती झाड़ कहा गया है।
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के यूपी कोआर्डिनेटर मेराजिध्वज सिंह ने कहा कि इस्लाम में तुलसी को रेहान कहा जाता है। जोकि बहुत पवित्र माना जाता है। वहीं रूहेलखंड के कोआर्डिनेटर मौलाना मोहम्मद इस्लाम सुल्तानी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि वह मुस्लिमों को 1500 पौधे बांटने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तुलसी का पौधा घर पर लगाने से रोग भागते हैं। यह हमारे समाज का दुर्भाग्य है कि पेड़-पौधे भी धर्म के नाम से बंटे हुए हैं। सुल्तानी ने लगभग 251 तुलसी के पौधे बांटे हैं। यूपी कोआर्डिनेटर ध्वज ने कहा कि पीपल और तुलसी जैसे पेड़-पौधे लगाने से हमारे समाज को काफी लाभ होता है। ये हमारे पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन