फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS meeting to be held in Bengaluru on March 15 Delhi violence, CAA protest may be discussion

बंगलूरू में 15 मार्च को होगी आरएसएस की बैठक, दिल्ली हिंसा, सीएए जैसे मुद्दे पर चर्चा की संभावना

Sun, 01 Mar 2020 02:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Mar 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
RSS meeting to be held in Bengaluru on March 15 Delhi violence, CAA protest may be discussion
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक 15-17 मार्च को बंगलूरू में होगी। सूत्रों के मुताबिक 15 मार्च से शुरू होने वाली तीन दिवसीय वार्षिक बैठक की कार्यवाही में दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन जैसे मुद्दे छाए रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संघ की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था है जो निर्णय लेने और भविष्य की कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए साल में एक बार बैठक करती है। संघ से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के इस अहम बैठक में हिस्सा लेने की संभावना है।
विज्ञापन


संघ के एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली में हुई हालिया हिंसा, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन समेत कई मुद्दों पर बौद्धिक सत्र के दौरान चर्चा होने की संभावना है। पदाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में संघ की दिल्ली इकाई को हिंसा पर विस्तृत जानकारी के साथ आने के लिए कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक बैठक में संघ को अनछुए इलाकों में पहुंच बनाने और लोगों से संपर्क कायम करने के तरीकों पर भी चर्चा होगी। संघ ने कहा कि बैठक में शाखाओं में सुधार और प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या में इजाफा समेत संघ के कार्य में विस्तार तथा उनके समेकन के लिए योजना पर भी चर्चा होगी। इसके अनुसार अलग-अलग इकाइयां आगामी वर्ष के लिए अपनी नई कार्यप्रणाली एवं अनुभव को साझा करेंगी।

तीन दिवसीय बैठक के दौरान देश भर से 1,400 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव पारित करेंगे। संघ ने कहा कि विभिन्न इलाकों में काम करने वाले स्वयंसेवक और विभिन्न संगठनों के जरिए समाज के कई वर्गों को अपने अनुभव साझा करने और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया है।


राष्ट्र सेविका समिति से महिला प्रतिनिधियों को भी बैठक में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक का संचालन संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी आरएसएस प्रमुख सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed