फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS invites 3000 people including rahul gandhi to its 3 day meet

आरएसएस ने राहुल गांधी समेत 3 हजार लोगों को भेजा न्योता, 17 सितंबर से कार्यक्रम

Sat, 08 Sep 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
RSS invites 3000 people including rahul gandhi to its 3 day meet
rahul gandhi

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन हजार लोगों को आमंत्रित किया है, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग, अल्पसंख्यक नेताओं और सेवानिवृत नौकरशाह शामिल हैं। 17 से 19 सितंबर के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले 'भविष्य का भारत: संघ की दृष्टि' कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन सभी लोगों से रूबरू होंगे। 

विज्ञापन


संघ के सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्रीय दलों के नेताओं समेत सभी राजनीतिक दलों के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। संघ ने उम्मीद जताई है कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में हर दिन करीब 1000 लोग मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आरएसएस ने आमंत्रण पत्र की सूची उन लोगों को ध्यान में तैयार किया है जो पहले भी संघ के कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। संघ का कहना है कि इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरएसएस की विचारधारा से रूबरू कराया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि इस कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों के लोगों को बुलाया जाएगा, ताकि संघ को लेकर बने तमाम मिथकों को तोड़ा जा सके, क्योंकि हम किसी को भी अलग नहीं रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed