{"_id":"5a0bfd514f1c1b87698bb8c0","slug":"rss-honor-soumya-swaminathan-on-new-responsibility-in-who","type":"story","status":"publish","title_hn":"WHO में नई जिम्मेदारी मिलने पर सौम्या स्वामीनाथन का सम्मान करेगा संघ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
WHO में नई जिम्मेदारी मिलने पर सौम्या स्वामीनाथन का सम्मान करेगा संघ
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के जाने-माने कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन की पुत्री सौम्या स्वामीनाथन का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अभिनंदन करेगा। सौम्या को हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में जिम्मेदारी मिली है। विश्व स्तर पर उन्हें जिम्मेदारी मिलने के लिए संघ की संस्था विज्ञान भारती ने उनका सम्मान करने का निर्णय लिया है।
16 नवंबर को दिल्ली में संघ की संस्था की ओर से सौम्या का अभिनंदन होगा। विज्ञान भारती के दिल्ली प्रमुख अरुण पांडे ने बताया कि देश की महिला को विश्व संगठन में कार्य करने का अवसर मिल रहा है। यह देश के लिए खुशी का क्षण है। वैसे भी अनाज के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने में सौम्या के पिता का अहम योगदान रहा है।
उन्हें हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। अब सौम्या भी उनके नक्शेकदम पर आगे बढ़ रही हैं। सौम्या के पास अभी आईसीएमआर के डीजी का दायित्व था। अब वे विश्व स्वास्थ्य संगठन में डीडीजी नियुक्त हुई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप झेल रहे केरल के मंत्री थॉमस चांडी ने दिया इस्तीफा
सम्मान समारोह में सौम्या स्वामीनाथन के अलावा आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और विश्व स्वास्थ्य संगठन में आयुष मामलों के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त हुईं गीथा कृष्णनन का भी सम्मान होगा। इनको सम्मान देने के लिए खुद आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नालंदा विश्वविद्यालय के उपकुलपति विजय पी. भटकर करेंगे।