फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Transport Minister Thomas Chandy resigned after facing land encroachment allegations

जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप झेल रहे केरल के मंत्री थॉमस चांडी ने दिया इस्तीफा

Wed, 15 Nov 2017 03:01 PM IST
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 15 Nov 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Kerala Transport Minister Thomas Chandy resigned after facing land encroachment allegations

भूमि अधिग्रहण का आरोप झेल रहे  केरल के परिवहन मंत्री थॉमस चांडी को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा। परिवहन मंत्री थॉमस चांडी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का केस मामला तूल पकड़ने के बाद केरल हाईकोर्ट पहुंच चुका था। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता थॉमस ने अपना इस्तीफा  पार्टी के राज्य अध्यक्ष टी.पी पीथाम्बरन मास्टर को सौंपा, बाद में उन्होंने उनका इस्तीफा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को सौंप दिया। 

विज्ञापन


पढ़ें:  NGT की सलाह- अमरनाथ की गुफा को बनाएं साइलेंट जोन, बाबा बर्फानी पर न चढ़ाएं नारियल
विज्ञापन


चांडी तीसरे मंत्री हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले सीपीआई(एम) के नेता जयराजन ने इंडस्ट्री मिनिस्टर ने नेपोटिज्म का आरोप लगने के बाद इस्तीफा सौंपा था। जबकि ए के शशीधरन पर महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केरल सरकार पर उनके खिलाफ एक्शन ना लेने के आरोप लगे थे

Kerala Transport Minister Thomas Chandy resigned after facing land encroachment allegations
थॉमस चांडी

चांडी की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर यह कब्जा मंत्री की जगह किसी आम आदमी ने किया होता तो भी क्या सरकार का रवैया ऐसा ही होता? केरल सरकार पर उनके खिलाफ एक्शन ना लेने के आरोप लगा था।

दरअसल थॉमस चांडी पर केरल में सरकारी जमीन पर मौजूद पूननामदा झील के एक हिस्से पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा करने का आरोप लगा है। राजस्व विभाग द्वारा इससे जुड़ी एक रिपोर्ट जारी करने के बाद एक शख्स ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।

क्या है आरोप?
चांडी पर आरोप है कि उन्होंने धान की खेती की जमीन को भरकर अपने रिसॉर्ट तक एक किलोमीटर का रास्ता बनाया है। यह सड़क सात मीटर चौड़ी है जबकि नियमों के मुताबिक धान के खेत पर बनने वाली सड़क की चौड़ाई चार मीटर होनी चाहिए। साथ ही खेत के पानी के बहाव की दिशा बदलने और रिसॉर्ट के गेट के सामने पार्किंग बनाने का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed