फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS following rules for first time in 100 years: Karnataka Minister Priyank Kharge

Karnataka: '100 साल में पहली बार नियमों का पालन कर रहा है RSS', मंत्री प्रियांक खरगे का संघ पर करारा हमला

Sun, 16 Nov 2025 04:01 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 16 Nov 2025 04:01 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर करारा हमला बोला है और कहा कि आरएसएस 100 साल में पहली बार नियमों का पालन कर रहा है। बता दें कि आरएसएस के मार्च शुरू होने से पहले बजाज कल्याण मंटप के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
RSS following rules for first time in 100 years: Karnataka Minister Priyank Kharge
प्रियांक खरगे, मंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कलबुर्गी में कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने रविवार को आरएसएस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संगठन '100 साल में पहली बार' नियमों का पालन करते हुए रूट मार्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार चित्तापुर में होने वाले मार्च के लिए आरएसएस ने कानूनी और संवैधानिक अनुमति ली है, जो पहले नहीं देखा गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Politics: 'दलगत राजनीति से दूर हूं, भावनाओं पर नियंत्रण बेहद जरूरी..', बिहार चुनाव और SIR पर बोले उपराष्ट्रपति
विज्ञापन


क्या है मामला?
चित्तापुर विधानसभा क्षेत्र, जहां से प्रियांक खरगे विधायक हैं, में आरएसएस ने रूट मार्च निकालने की योजना बनाई थी। शुरुआत में जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद संगठन अदालत पहुंचा और वहीं से इजाजत मिली। प्रियांक खरगे ने कहा कि वे मार्च के खिलाफ नहीं हैं, बस नियमों के पालन पर जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने कभी रूट मार्च का विरोध नहीं किया। मैंने बस इतना कहा कि अनुमति लेनी चाहिए। उनके यहां नियमों का पालन करने की आदत कम है, लेकिन अब कर रहे हैं, अच्छी बात है।' उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन ने कड़े नियम और शर्तें लगाई हैं। उन्होंने कहा, 'अगर शर्तें नहीं मानी गईं, तो कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। इसमें समस्या ही क्या है?।' उनका दावा है कि यह 'पहली बार है जब आरएसएस कानून और संविधान के अनुसार चल रहा है।'


आरएसएस के मार्च से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आरएसएस के मार्च शुरू होने से पहले बजाज कल्याण मंटप के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। इस कड़ी में बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग्स ने जगह-जगह जांच की है। इसमें पेड़ों से लेकर इमारतों की छतों तक पर नजर रखी जा रही है। भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें - ED: ईडी ने ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 110 'म्यूल' बैंक खाते किए फ्रीज, 70 लाख रुपये नकद जब्त

RSS के मार्च का समय और रूट
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रूट मार्च शाम 3.30 बजे बाजाज कल्याण मंटप से शुरू होगा, लगभग 1.2 किमी चलेगा और फिर उसी इलाके में समाप्त होगा। यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक बयानबाजी, प्रशासनिक सख्ती और सुरक्षा तैयारियों के बीच इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed