{"_id":"6919aa0f5c5cab4eea09e001","slug":"vice-president-radhakrishnan-on-vote-chori-sir-bihar-election-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'दलगत राजनीति से दूर हूं, भावनाओं पर नियंत्रण बेहद जरूरी..', बिहार चुनाव और SIR पर बोले उपराष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'दलगत राजनीति से दूर हूं, भावनाओं पर नियंत्रण बेहद जरूरी..', बिहार चुनाव और SIR पर बोले उपराष्ट्रपति
Sun, 16 Nov 2025 04:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
सीपी राधाकृष्णन, उपराष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई (फाइल)
उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को बिहार चुनाव-2025, कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह दलगत राजनीति से दूर हूं। मेरी अपने सभी मित्रों से अपील है कि जो भी सार्वजनिक जीवन में हैं, उन्हें हमेशा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। यह बेहद जरूरी है। लोग हमेशा उसी पेड़ पर पत्थर फेंकते हैं, जिस पर फल ज्यादा होते हैं। इसलिए सार्वजनिक जीवन में धैर्य जरूरी है। हमें हर सवाल का जवाब देने की जरूरत नहीं। उन्हें सवाल पूछने का अधिकार है और हमें जवाब देने या न देने का अधिकार है।
ये भी पढ़ें: आतंकी संगठनों का नया षड्यंत्र... अब कश्मीर घाटी की जगह पाकिस्तान-बांग्लादेश में आतंकियों की भर्ती
बिहार चुनाव 2025 के नतीजों के बाद सांविधानिक संस्थाओं पर विपक्ष के हमले पर उपराष्ट्रपति ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह ठीक है। हर किसी की अपनी राय होती है, लेकिन लोग खुद जानते हैं कि सही क्या है। दिल्ली में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा, पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हर बार सतर्क रहना पड़ता है। आतंकियों को सिर्फ एक बार सफल होना होता है। यह (विस्फोट) बहुत दर्दनाक था, लेकिन इससे सभी एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। वे अपनी पूरी कोशिश करेंगी और भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाएंगी।