फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता: ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा का भव्य आगाज, बंगाल की लोक संस्कृति ने मन मोहा; सीएम शुभेंदु हुए शामिल

Sat, 10 Oct 2026 11:47 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:47 PM IST
सार

महालया के अवसर पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा का भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मंत्रियों और टॉलीवुड की हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया। पारंपरिक ढाक वादन, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए बंगाल की विरासत को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, 200 से अधिक पूजा समितियों ने सरकारी अनुदान नहीं लेने पर सहमति जताई है। राज्य में 12,400 नई पूजा समितियों को अनुमति भी दी गई है।

विज्ञापन
Grand launch of Durga Puja at Eden Gardens; Bengal's folk culture captivates hearts; CM Suvendu attended
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा का भव्य आगाज - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के आगाज पर शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। महालया के अवसर पर हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और टॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं। तस्लीमा नसरीन, अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता सहित कई कलाकारों की मौजूदगी में बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और दुर्गा पूजा की परंपराओं को प्रस्तुत किया गया। समारोह से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंत्रियों के साथ रेड रोड पर पहुंचे।

 
Trending Videos
Grand launch of Durga Puja at Eden Gardens; Bengal's folk culture captivates hearts; CM Suvendu attended
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा का भव्य आगाज - फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम में पारंपरिक ढाक वादन, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये बंगाल की लोककलाओं को प्रदर्शित किया गया। आयोजन में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से भी समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी की गई थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा के धार्मिक महत्व को प्रमुखता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ पूजा की धार्मिक महत्ता को सामने लाने पर भी जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 200 से अधिक पूजा समितियों ने सरकारी अनुदान नहीं लेने पर सहमति जताई है। उनके मुताबिक, इन समितियों से मिलने वाली राशि ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा समितियों को देने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार 12,400 नई पूजा समितियों को अनुमति दी गई है और उनके लिए भी अनुदान की व्यवस्था की गई है। महालया के साथ बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह पर्व राज्य की धार्मिक आस्था, लोकसंस्कृति और सामुदायिक परंपराओं का प्रमुख प्रतीक है।
Grand launch of Durga Puja at Eden Gardens; Bengal's folk culture captivates hearts; CM Suvendu attended
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा का भव्य आगाज - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन शो में दिखीं मां दुर्गा की आकृतियां

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण हजारों ड्रोन की मदद से आसमान में मां दुर्गा और कमल की आकृतियां बनाना रहा। लाइट एंड साउंड शो के जरिए महालया के रेडियो प्रसारण से लेकर दशमी के सिंदूर खेला तक दुर्गा पूजा की परंपराओं को दर्शाया गया। लोकप्रिय गायक शान, कौशिकी चक्रवर्ती और लग्नजीता चक्रवर्ती ने प्रस्तुतियां दीं। संगीतकार शांतनु मोइत्रा और अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान 3000 ढाकियों और शंख बजाने तथा उल्लूध्वनि करने वाली 1000 महिलाओं की प्रस्तुति को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Grand launch of Durga Puja at Eden Gardens; Bengal's folk culture captivates hearts; CM Suvendu attended
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा का भव्य आगाज - फोटो : अमर उजाला

बंगाल की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है। सरकार इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक हिंदू पंचांग के अनुसार धार्मिक अनुष्ठानों पर भी जोर दे रही है। उत्सव को कोलकाता से बाहर ले जाने के लिए दुर्गापुर, बिष्णुपुर, सिलीगुड़ी, कूचबिहार, मालदा, बहरामपुर और दीघा में भी कार्यक्रम होंगे। सरकार ने पूजा के दौरान बिजली शुल्क और अग्निशमन विभाग की अनुमति संबंधी फीस माफ करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों से प्रतिमा विसर्जन 24 अक्टूबर तक पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन
Grand launch of Durga Puja at Eden Gardens; Bengal's folk culture captivates hearts; CM Suvendu attended
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा का भव्य आगाज - फोटो : अमर उजाला

12,400 नई पूजा समितियों को अनुमति और आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि इस साल राज्य में 12,400 नई दुर्गा पूजा समितियों को अनुमति दी गई है और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी गई है। पिछले साल राज्य में करीब 45,000 दुर्गा पूजा आयोजित हुई थीं। सरकार प्रत्येक पूजा समिति को एक लाख रुपये का अनुदान दे रही है, जिसका वितरण रविवार से शुरू होना है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 200 से अधिक पूजा समितियों ने अनुदान लेने से इनकार किया है और इस राशि को ग्रामीण इलाकों तथा महिला संचालित पूजा समितियों को देने की अपील की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed