फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS family happy to donald Trump victory

ट्रंप की जीत से संघ परिवार में खुशी का माहौल

Thu, 10 Nov 2016 03:45 AM IST
एम संजय / अमर उजाला, नई दिल्ली
एम संजय / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
RSS family happy to donald Trump victory

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत से भगवा परिवार में खुशी का माहौल है। ट्रंप की सोच को भगवा परिवार अपने करीब मान रहा है। अपने चुनावी अभियान में जिस तरह से ट्रंप ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आक्रामकता दिखाई थी। उसे संघ परिवार के लोगों को ट्रंप में अपना वैचारिक अक्स दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


संघ ने ट्रंप की जीत पर औपचारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा है। मगर ट्रंप के जीत की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है। राष्ट्र सेविका समिति की पत्रकार वार्ता के दौरान जब खबर आई की ट्रंप जीत गए हैं तो समिति की राष्ट्रीय महासचिव सीता ताई ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे भारत के रिश्ते अमेरिका के साथ और मजबूत होंगे।
विज्ञापन


हालांकि, औपचारिक टिप्पणी से पहले संघ ट्रंप के भावी कदम को परख लेना चाहता है। ट्रंप की जीत से इस बात की आशंका बढ़ रही है कि अमेरिकियों को नौकरी देने के नाम पर वह भारतीयों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। लेकिन जिस तरह चुनाव के दौरान ट्रंप के पुत्र ने मंदिरों में जाकर भारतीयों खासतौर से हिंदुओं को रिझाने का प्रयास किया। उसे देख संघ परिवार के बीच ट्रंप की जीत से उम्मीद का माहौल है कि वे मुस्लिमों के खिलाफ अभियान में कुछ न कुछ कदम जरूर उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनौपचारिक चर्चा में कहा कि ट्रंप संघ विचार के व्यक्ति हैं। चुनाव में अमेरिकी  हिंदुओं ने उनका जमकर समर्थन किया है। ट्रंप इस बात को भूला नहीं सकते। उनकी जीत से दक्षिण पंथ की राजनीति को विश्व स्तर पर बल मिलेगा। 

दक्षिण पंथ की सियासत का बोलबाला बढ़ेगा

RSS family happy to donald Trump victory

विश्व के सबसे मजबूत देश के प्रमुख पद पर दक्षिण पंथ विचार वाले व्यक्ति के आने से विश्व के अन्य देशों में भी दक्षिण पंथ की सियासत का बोलबाला बढ़ेगा। यूरोपीय यूनियन से इंग्लैंड के अलग होने के बाद अमेरिका में ट्रंप की जीत दक्षिण पंथ विचार के दुनिया में बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है।

अब संघ परिवार विभिन्न माध्यमों से दुनिया के अलग देशों में भी राष्ट्रवाद की अलख जगाएगा। बौद्धिक मंथन के सहारे संघ ने दुनिया के अन्य देशों में राष्ट्रवाद का अलख जगाने की पहल शुरू भी कर दी है। संघ विचारक राकेश सिन्हा ने कहा है कि ब्रिटिश उपनिवेश राज के दौरान विभिन्न देशों में वहां की स्थानीय संस्कृति को दबा दिया गया। उसे दोबारा से उभारना है।

उन्होंने कहा कि यूरोप का सच पूरे विश्व की हकीकत नहीं है। सिन्हा ने कहा कि बौद्धिक उभार भारत की सीमा तक ही सीमित नहीं रहेगी। ब्रिटिश शासन के अधीन रहे देशों में भी बौद्धिक आंदोलन शुरू करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed