{"_id":"5ff49a068ebc3e2e3b5493ae","slug":"rss-coordination-meeting-starts-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ परिवार के संगठनों की बैठक गुजरात में शुरू, मोहन भागवत और जेपी नड्डा भी रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संघ परिवार के संगठनों की बैठक गुजरात में शुरू, मोहन भागवत और जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
Tue, 05 Jan 2021 10:25 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उससे संबद्ध संगठनों के शीर्ष नेताओं की तीन दिवसीय समन्वय बैठक मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर जिले में शुरू हुई। उवारसाड गांव स्थित कर्णावती विश्वविद्यालय के परिसर में हो रही इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत विभिन्न संबंधित संगठनों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
संघ के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लोगों से चंदा जुटाने समेत विभिन्न मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होगी। गुजरात आरएसएस के प्रवक्ता विजय ठाकर ने मंगलवार को कहाइस बैठक में आरएसएस और भाजपा, विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय किसान संघ जैसे उसके आनुषांगिक संगठनों के करीब 150 पदाधिकारी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया था कि 25 आनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्र सेविका समिति, स्वदेशी जागरण मंच और विहिप के शीर्ष नेता उसमें हिस्सा ले रहे हैं। ऐसी समन्वय बैठकें साल में दो बार होती हैं।
विज्ञापन