फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat reached Kolkata, will stay in Bengal till 16th

RSS: कोलकाता पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, 16 तक बंगाल प्रवास में रहेंगे

Thu, 06 Feb 2025 10:16 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 10:16 PM IST
सार

Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार रात को कोलकाता पहुंचे। वे 16 फरवरी तक राज्य में रहेंगे। उन्होंने बताया कि भागतव दक्षिण बंग दौरे में सात से दस फरवरी तक वे संघ के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat reached Kolkata, will stay in Bengal till 16th
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दस दिवसीय दौरे पर गुरुवार रात को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। वे 16 तक बंगाल में प्रवास करेंगे। यह जानकारी आज पूर्व क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख जिष्णु बसु और दक्षिण बंग प्रांत प्रचार प्रमुख बिप्लव राय ने यहां दी। प्रवास के दौरान वे दक्षि्ण बंग और मध्य बंग प्रांत में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार रात को कोलकाता पहुंचे। वे 16 फरवरी तक राज्य में रहेंगे। उन्होंने बताया कि भागतव दक्षिण बंग दौरे में सात से दस फरवरी तक वे संघ के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे संघ के स्व-अध्याय, पर्यावरण, सामाजिक समरसता सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


11 और 12 फरवरी को वे संघ के अखिल भारतीय टोली एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 13 फरवरी को वे मध्य बंग जाएंगे। 14 फरवरी शुक्रवार को भागवत मध्य बंग के वर्धमान में संघ के नये प्रांत कार्यलय का उद्घाटन करेंगे। 15 फरवरी वे पदाधिकारियों और समाज के विशिष्ट जनों के साथ बैठकें करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अंतिम दिन 16 फरवरी को वे साई कंप्लैक्स में मध्य बंग प्रांत के कार्यकर्या सम्मेलन में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक वे इस दिन एक सार्जनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि काम की सहजता के लिए पश्चिम बंगाल को तीन प्रांतों में बांटा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed