फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat convoy car crashes in cow save

गाय को बचाने में संघ प्रमुख भागवत के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त

Fri, 17 May 2019 07:31 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 17 May 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat convoy car crashes in cow save
मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
संघ प्रमुख मोहन भागवत के काफिले में शामिल एक एसयूवी कार बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में हादसे का शिकार हो गई। एसयूवी में सवार भागवत की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, भागवत चंद्रपुर से नागपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। पुलिस का कहना है कि हादसा वरोरा इलाके में तब हुआ जब सड़क पर खड़ी एक गाय को बचाने के चक्कर में भागवत के काफिले में शामिल एक कार पलट गई। गाय को बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाई और तभी कार का एक टायर फट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


हालांकि, हादसे से पहले ही भागवत की कार वहां से निकल चुकी थी, लेकिन उनके काफिले में शामिल एक दूसरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसयूवी में सीआईएसएफ के छह जवान शामिल थे, जिनमें से एक घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed