{"_id":"65903a8f6cc723a74f094b53","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-arrived-in-kolkata-on-two-day-visit-to-west-bengal-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohan Bhagwat: पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे भागवत; एआईएफएफ के अध्यक्ष से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mohan Bhagwat: पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे भागवत; एआईएफएफ के अध्यक्ष से की मुलाकात
Sat, 30 Dec 2023 09:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 30 Dec 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : सोशल मीडिया
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार दोपहर कोलकाता पहुंचे। यहां वे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे के आवास पर पहुंचे। भागवत शाम को पूर्व सीबीआई संयुक्त निदेशक उपेन विश्वास से भी मिल सकते हैं। बिस्वास सीबीआई से सेवानिवृत्त होने के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी में शामिल हो गए थे और 2011 से 2016 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री थे।
विज्ञापन
West Bengal | RSS Chief Mohan Bhagwat met Kalyan Chaubey, President, All India Football Federation (AIFF) at his residence in Kolkata, earlier today pic.twitter.com/PmyewAEMEL
— ANI (@ANI) December 30, 2023
विज्ञापन
राज्य में शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं को सामने लाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिस्वास ने 2021 में टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, रविवार में संघ कार्यालय केशव भवन में आरएसएस की एक बंद दरवाजे वाली संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। एक नेता ने बताया कि बैठक में बीजेपी और आरएसएस के बीच बेहतर समन्वय का मुद्दा उठने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसके अलावा, रविवार को उनका अभिनेता विक्टर बनर्जी से भी मिलने का कार्यक्रम है। विक्टर बनर्जी 1991 में भाजपा के टिकट पर कोलकाता उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और असफल रहे थे।