फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat said We will be Vishwaguru for after next 20 to 30 years

Mohan Bhagwat: भागवत बोले- अगले 20 से 30 वर्षों में 'विश्वगुरु' होंगे हम, रोकने के लिए किया जा रहा दुष्प्रचार

Mon, 10 Apr 2023 12:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 12:00 AM IST
सार

भागवत ने कहा, देश के बारे में दुनिया भर में फैलाई जा रही विकृत जानकारी का मुकाबला करने के लिए हमें पीढ़ियों को तैयार करने और दुनिया के अच्छे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat said We will be Vishwaguru for after next 20 to 30 years
Mohan Bhagwat (File) - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत के बारे में गलत धारणाएं और विकृत जानकारी फैलाई जा रही है ताकि उसे ‘विश्वगुरु’ बनने की दिशा में आगे बढ़ने से रोका जा सके। लेकिन अगले दो से तीन दशक में भारत ‘विश्वगुरु’ होगा।

विज्ञापन


रविवार को यहां एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि 1857 (स्वतंत्रता की पहली लड़ाई) के बाद से ही भारत के बारे में कुछ गलत धारणाएं फैलाई गईं। लेकिन यह स्वामी विवेकानंद थे, जिन्होंने हमें हेय दृष्टि से देखने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ये गलत धारणाएं हमारी प्रगति को धीमा करने के लिए फैलाई जा रहीं, क्योंकि दुनिया में कोई भी तर्क के आधार पर हमसे बहस नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RSS के सरसंघचालक भागवत बोले-मिशनरी से अच्छा सेवा काम कर रहे संत, वनवासियों का जीवन स्तर ऊपर उठाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा, अगले 20-30 वर्ष में हम विश्वगुरु बन जाएंगे। लेकिन देश के बारे में दुनिया भर में फैलाई जा रही विकृत जानकारी का मुकाबला करने के लिए हमें पीढ़ियों को तैयार करने और दुनिया के अच्छे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की आवश्यकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed