फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss backed labour union to inspect modi government on economic front

मोदी के आर्थिक विकास को कसौटी पर कसेगा संघ, मंथन करेंगे 3500 से ज्यादा मजदूर नेता

Tue, 09 May 2017 09:15 PM IST
amarujala.com - Written By: संजय मिश्र
amarujala.com - Written By: संजय मिश्र Updated Tue, 09 May 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
rss backed labour union to inspect modi government on economic front
पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार देश को डिजिटल बनाने का बेशक दावा कर रही है। मगर संघ के अपने संगठनों को ही पीएम मोदी का आर्थिक मॉडल रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में जब अपने शासन की तीसरी वर्षगांठ का जश्न मना रही होगी। तब संघ का एक संगठन भारतीय मजदूर संघ कानपुर में सरकार की आर्थिक नीतियों को कसौटी पर कसेगा।
विज्ञापन


यही नहीं देश-दुनिया के नामी आर्थिक चिंतक और विचारक यहां मंथन के बाद सरकार के सामने आर्थिक विकास का भावी रोडमैप पेश करेंगे। 

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव बृजेश उपाध्याय ने अमर उजाला को बताया कि बीएमएस ने 22 से 24 मई के बीच यूपी के कानपुर में अपनी राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मजदूर संघ से जुडे देशभर से 3500 से उपर मजदूर नेता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के विषयों की जानकारी देते हुए उपाध्याय ने कहा कि उद्योगों में चौथी पीढी के तकनीक के उपयोग के दुष्परिणाम, पर्यावरण के नाम पर पूंजीपतियों की हो रही मनमानी और नए नियमों से व्यपार को होने वाले खतरों सहित तीन अहम मुददों पर चर्चा होगी। इस अधिवेशन में बीएमएस नेताओं के अलावा केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय, पदमश्री सम्मानित अशोक भगत और आईएलओ निदेशक दून पाल भी उपस्थित रहेंगे।

रोबोट के इस्तेमाल से बढेगी बेरोजगारी 
उद्योग में चौथे पीढी के तकनीक से बढने वाली मुसीबत से आगाह करते हुए मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उद्योग क्षेत्र में रोबोट के प्रचलन से बेरोजगारी संकट बढेगा। उन्होंने कहा कि देश में वैसे ही बेरोजगारी की समस्या मुह बाए खडी है।

उपर से यदि रोबोट का इस्तेमाल उद्योग क्षेत्र में होने लगेगा तो बेरोजगारी और बढेगी। बृजेश उपाध्याय के अनुसार वर्ष 2030 तक उद्योग में मानव कार्यों की जगह रोबोट ले लेंगे। इससे बेरोजगारी बढेगी, सरकार को अभी से इसका निदान सोचना चाहिए। 

90 प्रतिशत पर्यावरण के मामले गलत
बीएमएस महासचिव का कहना है कि पर्यावरण के नाम पर पूजीपतियों की मनमानी चल रही है। ऐसा नहीं है कि प्रकृति के सामने पर्यावरण का संकट नहीं है। मगर उद्योग जगत में पर्यावरण से जुडे 90 प्रतिशत मामले गलत हैं।


पर्यावरण के नाम पर पुराने उद्योग को बंद करने और नए उद्योग खोलने से समाधान नहीं होगा। बल्कि इससे बैंको का भी नुकसान है। 

नए नियमों से व्यापारियों को खतरा
व्यापार के लिए जो रोजाना नए-नए नियम बनाए जा रहे हैं उससे व्यापारियों को ही खतरा है। असंगठीत क्षेत्र में 93 प्रतिशत मजदूर हैं। मगर किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed