RSS: आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरु, चीन-तुर्किये के सामान का करेंगे बहिष्कार
RSS: आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने चीन, तुर्किये और अन्य विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया। अभियान को 50 से अधिक संगठनों का समर्थन मिला है और इसे पूरे देश में चलाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) के नेतृत्व में गुरुवार को एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई, जिसें लोगों से चीन, तुर्किये और अन्य विदेशी वस्तुओं और सेवाओं का बहिष्कार करने की अपील की गई।
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्वनी महाजन ने बताया कि ‘स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान’ की शुरुआत के लिए आयोजित इस बैठक में व्यापारियों, उद्योगपतियों, किसानों, छात्रों और मजदूरों सहित 50 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और इस पहल को पूरा समर्थन दिया।
ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: फरवरी से बन रही सोनम को गायब करने की योजना, मेघालय पुलिस का खुलासा
महाजन ने कहा, बैठक में प्रतिनिधियों ने चीन और तुर्किये की हर चीज के बहिष्कार की मांग की। स्वदेशी जागरण मंच ने देशवासियों से विशेष रूप से चीनी और तुर्किये की वस्तुओं का और सामान्य रूप से सभी विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
प्रतिनिधियों का कहना था कि यह अभियान शुरू करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा और व्यापारियों से अपील की जाएगी कि वे विदेशी वस्तुओं का व्यापार न करें।
ये भी पढ़ें: हादसे में गुजरात के पूर्व CM रुपाणी का निधन, जानें भारत में कितने नेताओं की हवाई हादसे में गई जान
महाजन ने यह भी बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन, तुर्किये और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। इसके बाद भारत में इन देशों के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ी है। बीते कुछ हफ्तों में कई भारतीय पर्यटकों ने तुर्किये और अजरबैजान की अपनी यात्राएं रद्द की हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.