{"_id":"684afc5bf3304785430432a6","slug":"raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-disappearance-plan-meghalaya-police-reveal-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा रघुवंशी हत्याकांड: फरवरी से बन रही सोनम को गायब करने की योजना, मेघालय पुलिस का खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजा रघुवंशी हत्याकांड: फरवरी से बन रही सोनम को गायब करने की योजना, मेघालय पुलिस का खुलासा
Thu, 12 Jun 2025 09:42 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:42 PM IST
सार
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस साजिश का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा था, जिसमें सोनम भी शामिल थी। सोनम को फरवरी से गायब करने की योजना फरवरी से बन रही थी और इसके बाद सोनम ने शिलांग आने की योजना बनाई।
विज्ञापन
सोनम रघुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने राजा की गुवाहाटी में हत्या करने की योजना बनाई गई थी। बाद में राजा की पत्नी सोनम ने शिलांग आने की योजना बनाई।
पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक स्यिएम ने बतााया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है। सोनम ने भी इस योजना में उसका पूरा साथ दिया। उन्होंने ताया कि इस वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे, जिनमें से एक राज कुशवाहा का चचेरा भाई है और बाकी उसके दोस्त हैं। यह सुपारी देकर हत्या करने मामला नहीं है, बल्कि दोस्तों ने दोस्ती के नाम पर इस वारदात को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि फरवरी में जब वे इंदौर में थे, तब से ही यह योजना बनाई जा रही थी कि सोनम को कैसे गायब किया जाएगा। जब राजा और सोनम की शादी हुई, तो वे कामाख्या देवी मंदिर गए थे। उसी दौरान बाकी चार लोग भी कुछ दिन पहले वहां पहुंच गए थे। फिर उन्होंने योजना बनाई की राजा की हत्या गुवाहाटी में की जाएगी। इसके बाद सोनम ने शिलांग आने की योजना बनाई।
इससे पहले आज मेघालय के ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मराक ने खुलासा किया था कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की कथित हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। मराक ने कहा कि उन्होंने सिर्फ साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है।
मराक ने बताया था कि पांचों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और इसके बाद ही आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज और सोनम में अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था, लेकिन वह गर्भवती नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सोनम को ने केवल इंदौर, बल्कि जहां भी ले जाने की जरूरत पड़ेगी, ले जाया जाएगा।

#WATCH | Raja Raghuvanshi Murder case | Shillong, Meghalaya: SP East Khasi Hills Vivek Syiem says, "... The mastermind of this is Raj Kushwaha. Sonam played along with this plan... The three people involved are friend and one of them is Raj's cousin. It was not a contract… pic.twitter.com/pfYJ3SUC7W
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 12, 2025
उन्होंने बताया कि फरवरी में जब वे इंदौर में थे, तब से ही यह योजना बनाई जा रही थी कि सोनम को कैसे गायब किया जाएगा। जब राजा और सोनम की शादी हुई, तो वे कामाख्या देवी मंदिर गए थे। उसी दौरान बाकी चार लोग भी कुछ दिन पहले वहां पहुंच गए थे। फिर उन्होंने योजना बनाई की राजा की हत्या गुवाहाटी में की जाएगी। इसके बाद सोनम ने शिलांग आने की योजना बनाई।
इससे पहले आज मेघालय के ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मराक ने खुलासा किया था कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की कथित हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। मराक ने कहा कि उन्होंने सिर्फ साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है।
मराक ने बताया था कि पांचों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और इसके बाद ही आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज और सोनम में अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था, लेकिन वह गर्भवती नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सोनम को ने केवल इंदौर, बल्कि जहां भी ले जाने की जरूरत पड़ेगी, ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन