फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Plane Crash Gujarat Former CM Vijay Rupani Death know Political leaders who lost lives Air Accident

Plane Crash: हादसे में गुजरात के पूर्व CM रुपाणी का निधन, जानें भारत में कितने नेताओं की हवाई हादसे में गई जान

Thu, 12 Jun 2025 09:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 12 Jun 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत में कब-कब और कौन से नेताओं की विमान हादसे में जान गई है? यह हादसे किस तरह के थे और इनके बारे में क्या जानकारी सामने आई थी? आइये जानते हैं...
loader
Ahmedabad Plane Crash Gujarat Former CM Vijay Rupani Death know Political leaders who lost lives Air Accident
विजय रुपाणी से पहले ये नेता गंवा चुके हैं विमान हादसे में जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को क्रैश हो गया। यह विमान टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद ही एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर स्थित मेघाणीनगर में एक रिहायशी इलाके में इमारत से टकरा गया। इस घटना के बाद दुनियाभर के नेताओं ने घटना पर शोक जताया और हताहतों के परिजनों को लेकर संवेदना व्यक्त की। इस बीच खबर आ रही हैं कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसे में रुपाणी के बचने की संभावना काफी कम है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है। 


इस बीच यह जानना अहम है कि भारत में कब-कब और कौन से नेताओं की विमान हादसे में जान गई है? यह हादसे किस तरह के थे और इनके बारे में क्या जानकारी सामने आई थी? आइये जानते हैं...


Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में विजय रूपाणी का निधन, बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री

सुभाष चंद्र बोस


कौन: स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस से जुड़े रहे

कब हुआ निधन: 18 अगस्त 1945

कहां: ताइहोकू एयरपोर्ट, ताइवान (अब ताइपे)

कैसे: जापानी सैन्य विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दावा किया जाता है कि नेताजी जलकर बुरी तरह घायल हुए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मृत्यु को लेकर आज भी संदेह जाहिर किए जाते हैं। साथ ही उनके जिंदा बचने को लेकर भी कुछ थ्योरी भी दी जाती रही हैं। हालांकि, केंद्र सरकार कभी गोपनीय रहे दस्तावेजों को सार्वजनिक कर समय-समय पर साफ करती रही है कि नेताजी का हादसे में निधन हो गया था और उनकी अस्थियां जापान के टोक्यो स्थित रेनकोजी मंदिर में रखी हैं।

संजय गांधी


कौन: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे, पूर्व सांसद

कब हुआ निधन: 23 जून 1980

कहां: सफदरजंग हवाई अड्डा, नई दिल्ली

कैसे: संजय गांधी सुबह एक प्रशिक्षण उड़ान भर रहे थे। वे खुद विमान उड़ा रहे थे और उनका प्लेन करतब के दौरान नियंत्रण से बाहर होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनकी उम्र महज 33 वर्ष थी।

माधवराव सिंधिया


कौन: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री

कब: 30 सितम्बर 2001

कहां: मैनपुरी के पास, उत्तर प्रदेश

कैसे: माधवराव सिंधिया एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए एक चार्टर्ड विमान (बीचक्राफ्ट किंग एयर सेसना C-90) से दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रैली के लिए जा रहे थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनका विमान खराब मौसम और तकनीकी खराबी के चलते उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के मोटला गांव के पास क्रैश हो गया। विमान में आग लग गई और सिंधिया भी नहीं बच पाए। साथ ही एक पत्रकार, पायलट और सह-पायलट की भी मौत हो गई थी।

Plane Crash: अहमदाबाद में क्रैश हुआ जो विमान, उसी से दिल्ली से आया था युवक, की थी तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें

जीएमसी बालयोगी


कौन: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और तेलुगूदेशम पार्टी (टीडीपी) नेता

कब: 3 मार्च 2002

कहां: कोव्वदलांका गांव के पास, कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश

कैसे: लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए जीएमसी बालयोगी एक कार्यक्रम के लिए भारतीय वायुसेना के बेल 206 हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे। हेलीकॉप्टर आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और आपात लैंडिंग की कोशिश में एक दलदली क्षेत्र में क्रैश हो गया। हादसे में बालयोगी, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।

ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह


कौन: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री, उद्योगपति (ओपी जिंदल) और हरियाणा के कृषि मंत्री और पूर्व सीएम बंशीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह।

कब: 31 मार्च 2005

कहां: सहारनपुर के पेड़ू गांव के पास, उत्तर प्रदेश

कैसे: हरियाणा के कृषि व राजस्व मंत्री सुरेंद्र सिंह एक किंग हेलिकॉप्टर में दिल्ली से चंडीगढ़ लौट रहे थे। सहारनपुर के पास चिकित्सकीय आपात स्थिति के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग के प्रयास के दौरान हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री ओपी जिंदल और पायलट सहित कुल तीन की मौत हुई।  


वाईएस राजशेखर रेड्डी

कौन: आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

कब: 3 सितंबर 2009

कहां: नल्लामला जंगल, कुरनूल जिला, आंध्र प्रदेश

कैसे: आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी एक सरकारी हेलीकॉप्टर बेल 430 से हैदराबाद से चित्तूर जिले के एक कार्यक्रम के लिए उड़ान भर रहे थे। हवाई यात्रा के दौरान उनके हेलीकॉप्टर का संपर्क रडार से टूट गया। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नल्लामल्ला के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में वाईएसआर के समेत सभी पांच सवारों का निधन हो गया था।

करीब 24 घंटे तक तलाशी अभियान चलने के बाद उनका मलबा और शव बरामद किए गए। इस दुर्घटना में उनके साथ पायलट, को-पायलट, एक मुख्य सचिव और एक सुरक्षा अधिकारी की भी मौत हुई।

दोर्जी खांडू

कौन: अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री

कब: 30 अप्रैल 2011

कहां: तवांग, अरुणाचल प्रदेश

कैसे: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोर्जी खांडू एक पवन हंस AS350 B3 हेलिकॉप्टर में तवांग से इटानगर की उड़ान भर रहे थे। उड़ान के लगभग 20 मिनट बाद हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। भारी बारिश एवं खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर 13 हजार फीट की ऊंचाई पर सेला पास के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। करीब चार दिन बाद 4 मई 2011 को मलबा और सभी 5 शव पाए गए, जिसमें मुख्यमंत्री, दो पायलट, सुरक्षा अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed