फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 9 crore worth drugs recovered; two foreigners among 7 arrested; Five held in Mangaluru gold robbery case

Karnataka: बंगलूरू में 9.93 करोड़ की ड्रग्स बरामद, सात गिरफ्तार; मंगलूरू में सोना लूट केस में पांच पकड़े गए

Mon, 29 Sep 2025 03:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू / मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू / मंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 29 Sep 2025 03:37 PM IST
सार

कर्नाटक में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि राजधानी बंगलूरू में करीब 10 करोड़ के ड्रग्स के साथ दो विदेशी समेत सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं मंगलूरू में पुलिस ने सोने की लूट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rs 9 crore worth drugs recovered; two foreigners among 7 arrested; Five held in Mangaluru gold robbery case
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) की नारकोटिक्स विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 9.93 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। ये गिरफ्तारियां पिछले 10 दिनों में की गई हैं। मामले में पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए नशे में 3.858 किलो एमडीएमए क्रिस्टल, 41 ग्राम एक्स्टसी पिल्स, 1.82 किलो हाइड्रो गांजा और 6 किलो गांजा शामिल हैं। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार और एक टू-व्हीलर भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Congress: 'वैचारिक लड़ाई हारने वाले राहुल को चुप कराने की रच रहे साजिश', कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशाना
विज्ञापन


ड्रग पेडलरों क्या-क्या हुई बरामदगी?
बंगलूरू के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया, 'कुल 7.80 करोड़ रुपये की कीमत का एमडीएमए और एक्स्टसी पिल्स बरामद किया गया है। पांच अलग-अलग मामलों में सात ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया गया है।' उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय पुलिस की सतर्कता और सक्रियता को जाता है। उन्होंने बताया कि एक मामले में हाइड्रो गांजा को कूरियर सर्विस के जरिए विदेश से भेजा गया था, जिसे विदेशी पोस्ट ऑफिस से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कहां हुई कार्रवाई?
पुलिस आयुक्त कार्यालय ने जारी बयान में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर, महादेवपुरा- सीसीबी की टीम ने सूचना के आधार पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूला कि वह हाइड्रो गांजा सस्ते दामों में केरल से खरीदता और बंगलूरू में ऊंचे दामों पर बेचता था। उसका मकसद शानदार जीवनशैली अपनाना और जल्दी पैसा कमाना था। वहीं 18 सितंबर को ही सिद्धापुर में तीन ड्रग पेडलरों को पकड़ा गया। वे भी गांजा कम दामों में खरीदकर ज्यादा दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।

इस कड़ी में 19 सितंबर को अडुगोडी में एक डेंटल कॉलेज का छात्र ड्रग्स बेचते हुए पकड़ा गया। उसने बताया कि वह भी जल्दी पैसा कमाने और शानदार जीवन जीने के लिए यह धंधा कर रहा था। फिर 24 सितंबर को केजी नगर में विदेश से आए एक पार्सल की जांच में 1.22 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं 25 सितंबर को हेब्बागोडी में दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया। वे एमडीएमए क्रिस्टल और एक्स्टसी पिल्स सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों पर बेचते थे।


यह भी पढ़ें - SIR: 'पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करने की हो रही कोशिश', केरल विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित

मंगलूरू में सोने की लूट का मामला, पांच गिरफ्तार
वहीं मंगलूरू में पुलिस ने एक सोना लूट और अपहरण के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान फरीश, सफवान, अराफात अली, फराज और एक नाबालिग के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 26 सितंबर को कार स्ट्रीट के वेंकटारमणा मंदिर के पास हुई। पीड़ित मुस्तफा, जो एक ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी है, सोने की बार लेकर स्कूटर से जा रहा था। दो हमलावरों ने उसे रोक लिया।

इसके बाद एक कार में आए अन्य बदमाशों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और मारपीट कर उसे एक्कुर इलाके में छोड़ दिया, जबकि स्कूटर में रखा सोने का बार लेकर भाग गए। जांच में खुलासा हुआ कि यह साजिश ज्वेलरी शॉप के एक पूर्व कर्मचारी ने रची थी, जिसने पीड़ित की गतिविधियों की जानकारी आरोपियों को दी थी। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल स्कूटर बरामद कर लिया है। कार की तलाश और सोने की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed