{"_id":"68da4ddba74abebacb0086cc","slug":"those-losing-ideological-battle-hatching-conspiracy-to-silence-rahul-cong-slams-bjp-rss-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'वैचारिक लड़ाई हारने वाले राहुल को चुप कराने की रच रहे साजिश', कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'वैचारिक लड़ाई हारने वाले राहुल को चुप कराने की रच रहे साजिश', कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशाना
Mon, 29 Sep 2025 02:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:44 PM IST
सार
Congress: एबीवीपी के एक पूर्व नेता प्रिंटू महादेव की विवादित टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि वह वैचारिक लड़ाई हारने वाले राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए साजिश रच रहे हैं। पार्टी ने सरकार से महादेव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि यह केवल राहुल गांधी पर नहीं, बल्कि गरीब और कमजोर तबकों की आवाज को दबाने की कोशिश है।
विज्ञापन
पवन खेड़ा, नेता, कांग्रेस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक पूर्व नेता की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर विपक्षी पार्टी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला तेज कर दिया। पार्टी ने कहा कि जो लोग वैचारिक लड़ाई हार रहे हैं और जिनकी (वोट) चोरी पकड़ी जा चुकी है, वे अब विपक्ष के नेता की आवाज को दबाने की साजिश रच रहे हैं।
विपक्षी पार्टी ने कहा कि प्रिंटू महादेव की राहुल गांधी को धमकी एक खौफनाक और घिनौनी साजिश है। महादेव एबीवीपी के पूर्व राज्य अध्यक्ष हैं और एबीवीपी आरएसएस की छात्र शाखा है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, भाजपा के एक प्रवक्ता ने टेलीविजन पर कहा कि राहुल गांधी के सीने में गोली मारी जाएगी और अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: 'सबरीमाला के सोने से बने चबूतरे के गायब होने के पीछे साजिश', मंत्री और टीडीबी ने की जांच की मांग
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, इससे पहले सीआरपीएफ ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र लिखा और उसे लीक कर दिया। तो फिर उनकी सुरक्षा को राजनीतिक रंग क्यों दिया जा रहा है और ऐसा माहौल क्यों बनाया जा रहा है? पवन खेड़ा ने कहा कि इस पूरी घटना से साजिश की बू आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये साजिश रच कौन रहा है?
उन्होंने आगे कहा, ये वही लोग हैं, जो वैचारिक लड़ाई हार रहे हैं, जिनके पास जवाब देने के लिए कोई विचार नहीं है। अब यह साजिश उगाकर होनी चाहिए। पहले तो आपने राहुल गांधी को गोलियों से चुप कराने की कोशिश की और अब आप उन्हें गोलियों से डराने की धमकी दे रहे हैं। खेड़ा ने कहा कि भाजपा यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, आपकी चोरी रंगे हाथों पकड़ी गई है। अब आपको समझ आ गया है कि आपका समय खत्म हो गया है।
'वैचारिक लड़ाई हारने पर दे रहे राहुल को मारने की धमकी'
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों को हिंसा का सहारा नहीं लेने देगी। खेड़ा ने यह भी दावा किया कि देश जानता है कि साजिश कौन रच रहा है और क्यों? कांग्रेस नेता ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, हर बार जब आरएसएस भारत की विचारधारा को हराने में असफल होता है, तो उसके कार्यकर्ता शारीरिक हिंसा पर उतर आते हैं और कोई न कोई गोडसे गांधी को मार देता है। अब जब भाजपा वैचारिक लड़ाई हा रही है, तब उनके प्रवक्ता और नेता राहुल गांधी को मारने की धमकी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'दशहरा रैली रद्द कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें, आ गया सही समय..', भाजपा का उद्धव ठाकरे पर तंज
'राहुल गांधी की आवाज को चुप कराने की चल रही साजिश'
खेड़ा ने कहा, गरीबों, वंचितों और कमजोर तबकों की आवाज को दबाने की साजिश चल रही है। राहुल गांधी की आवाज को चुप कराने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने डिबेट के दौरान एबीवीपी के पूर्व नेता की ओर से राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो यह माना जाएगा कि सरकार भी इस साजिश में शामिल है और यह हिंसा को सामान्य बना रही है।
प्रिंटू महादेव ने टीवी डिबेट में दिया विवादित बयान
वेणुगोपाल ने कहा कि महादेव भाजपा का प्रवक्ता है और उसने यह बयान एक मलयालयम टेलीविजन चैनल पर डिबेट के दौरान दिया। उन्होंने कहा, इस डिबेट के दौरान महादेव ने खुलेआम कहा कि राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी। यह न तो जुबान फिसलने की बात है, न ही कोई भावुकता में बहने वाली बात। यह सोच-समझकर दी गई डरावनी और खौफनाक मौत की धमकी है, जो विपक्ष के नेता और देश के एक प्रमुख नेता को दी गई है।