{"_id":"5a44afab4f1c1b35338b542f","slug":"rose-valley-chit-fund-scam-in-calcutta-a-raids-on-shop-after-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग केस: प्रवर्तन निदेशालय ने रोजवैली की दुकानों की ली तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिंग केस: प्रवर्तन निदेशालय ने रोजवैली की दुकानों की ली तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो/कोलकाता
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के रोजवैली चिटफंड घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को यहां कंपनी की सोने के गहनों की तीन दुकानों की तलाशी ली। मोटी रकम खर्च कर बनाए गए उन भव्य शोरूमों में जाकर ईडी की एक टीम ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि उनमें मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए कितनी रकम लगी है। मालूम हो कि रोजवैली के मालिक गौतम कुंडू 2015 से जेल में हैं।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि बीते अगस्त में अपने रकम वापस करने की मांग में सैकड़ों निवेशकों ने रोजवैली के एक महानगर स्थित एक होटल में तोड़फोड़ की थी।
पढ़ें: सुदीप बंदोपाध्याय छह दिन के सीबीआई रिमांड पर
विज्ञापन
सेबी ने कंपनी पर शिकंजा कसते हुए नवंबर में निवेशकों की हजारों करोड़ की रकम लौटाने का आदेश दिया था। सेबी ने कंपनी की विभिन्न योजनाओं को गैरकानूनी करार दिया था। सूत्रों ने सेबी के हवाले से बताया कि कंपनी की अवकाश सदस्यता योजना के तहत 22 लाख से भी ज्यादा निवेशकों ने अपने पैसे लगाए थे। सेबी के निर्देश पर ईडी ने कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की है।
विज्ञापन