फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ropax Ferry starts on four other routes under water project in Mumbai

मुंबई: जल परियोजना के तहत चार अन्य मार्गों पर दिसंबर तक ‘रोपैक्स फेरी’ की शुरुआत

Thu, 08 Apr 2021 02:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 02:50 AM IST
सार

  • 12 मार्गों पर मई तक मिलेगी वाटर टैक्सी की सुविधा

विज्ञापन
Ropax Ferry starts on four other routes under water project in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : PTI

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के 12 अन्य मार्गों पर भी जल्द ही वाटर टैक्सी के जरिए जल परिवहन सेवा शुरू हो जाएगी। इससे न सिर्फ भारी ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा बल्कि लोकल ट्रेन की भीड़ भरी यात्रा से भी राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि मुंबई की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए 12 मार्गों पर इस वर्ष मई तक वाटर टैक्सी और दिसंबर तक रोपैक्स फेरी सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


मुंबई में जल परिवहन परियोजना के तहत रोरो (रोल ऑन रोल ऑफ) और रोपेक्स फेरी की सेवाएं भी शुरू की जाएगी। रोरो में छोटे जहाजों से बड़े ट्रक तक का भी ट्रांसपोर्ट किया जाता है जबकि रोपेक्स में यात्री और वाहन दोनों सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष मुंबई से मांडवा की दूरी को कम करने के वाली रो-रो फेरी ‘रोपैक्स’ की शुरुआत की गई थी। इसके बाद से तीन घंटे की दूरी को पूरा करने में अब महज 45 मिनट का समय लगता है। रोपैक्स में 20 हजार वाहन खड़े हो सकते हैं।


केंद्रीय मंत्री ने कहा, मांडवा में रोपैक्स के सफल संचालन के बाद अब हम चार अन्य मार्गों पर इसे संचालित करने जा रहे हैं। ये सेवाएं मुंबई-नेरुल, मुंबई-करंजा, मुंबई-मोरा और मुंबई-रीवास मार्गों पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed