फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rooster that caused fatal injury to its owner under police protection in Telangana cock

पुलिस ने हत्या के आरोप में मुर्गे को किया गिरफ्तार, अब कोर्ट में होगी पेशी! जानें पूरा मामला

Sat, 27 Feb 2021 02:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 27 Feb 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Rooster that caused fatal injury to its owner under police protection in Telangana  cock
प्रतीकात्मक तस्वीर

तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। तेलंगाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक मुर्गे को गिरफ्तार किया है। देखना ये है कि क्या अब पुलिस मुर्गे को अदालत में पेश भी करेगी। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


यह घटना तेलंगाना के जगतियाल जिले का है, जहां सोमवार के दिन येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था। इसी दौरान एक मुर्गे ने 45 वर्षीय टी. सतीश पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद बताया गया कि पुलिस ने मुर्गें को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये घटना 22 फरवरी के दिन लोथुनुर गांव में तब घटित हुई, जब मुर्गे को अवैध मुर्गा लड़ाई के लिए लाया गया था। मुर्गे के पैरों में चाकू बंधा हुआ था। पैरों में चाकू बंधे होने के कारण मुर्गा छटपटाने लगा। इसी दौरान मुर्गे के पैरों में बंधी कोडी काठी (चाकू) से 45 वर्षीय थानुगुला सतीश के जांघ का ऊपरी हिस्सा कट गया। इसके बाद सतीश को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां सतीश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तेलंगाना में मुर्गा लड़ाई पर बैन लगा हुआ है, लेकिन येल्लम्मा मंदिर में इसे अवैध रूप से चुपचाप आयोजित किया जा रहा था। इस मामले की जांच के बाद पुलिस उस मुर्गे को गोल्लापल्ली पुलिस थाने ले आई है, जहां उसे पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने मुर्गे के लिए दाना-पानी की भी व्यवस्था की है। 








जानकारी मिली है कि पुलिस ने मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया है। गोल्लापल्ली के एसएचओ बी. जीवन ने स्पष्ट किया है कि न तो मुर्गे को गिरफ्तार किया गया ना ही डिटेन किया गया है। हालांकि, पुलिस मुर्गे को कोर्ट के सामने पेश करेगी। जज के निर्देश के बाद आगे का एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed