फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohith Vemula suicide case: Family to challenge Telangana Police's closure report

Telangana: पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देगा रोहित वेमुला का परिवार, CM से मिलने की योजना बना रहे भाई

Sat, 04 May 2024 04:10 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 May 2024 04:10 AM IST
सार

रोहित वेमुला की मौत पर स्थानीय अदालत के समक्ष अपनी क्लोजर रिपोर्ट में तेलंगाना पुलिस ने दावा किया था कि वह दलित नहीं था और उसने असली पहचान जाहिर होने के डर से आत्महत्या की थी। 

विज्ञापन
Rohith Vemula suicide case: Family to challenge Telangana Police's closure report
रोहित वेमुला मौत मामले में तेलंगाना में क्लोजर रिपोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे रोहित वेमुला का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। उनके परिवार एक सदस्य ने शुक्रवार को कहा कि वे 2016 के रोहित की आत्महत्या के मामले में तेलंगाना पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को कानूनी रूप से चुनौती देंगे। उनके भाई राजा वेमुला ने दावा किया कि जिला कलेक्टर ने परिवार के अनुसूचित जाति के होने के बारे में फैसला नहीं लिया। इस पर पुलिस ने कहा कि वह आगे की जांच करेंगे। 

विज्ञापन


रोहित की मौत पर स्थानीय अदालत के समक्ष अपनी क्लोजर रिपोर्ट में तेलंगाना पुलिस ने दावा किया था कि वह दलित नहीं था और उसने असली पहचान जाहिर होने के डर से आत्महत्या की थी। पुलिस ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए इस मामले के आरोपियों को ‘क्लीन चिट’ दे दी।
विज्ञापन


रोहित के परिवार की ओर से जताए गए शक का हवाला देते हुए तेलंगाना पुलिस के महानिदेशक रविगुप्ता ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि अदालत में एक याचिका दायर की जाएगी, जिसमें जिलाधिकारी से आगे की जांच की अनुमति देने का अनुरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजा वेमुला ने कहा कि उच्च न्यायालय ने निचली अदालत में याचिका दायर करने का विकल्प दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मिलने की योजना बना रहे हैं। इस बीच, पुलिस प्रमुख गुप्ता ने कहा कि मामले में जांच अधिकारी माधापुर के सहायक पुलिस आयुक्त थे और जांच के आधार पर नवंबर से पहले अंतिम क्लोजर रिपोर्ट तैयार की गई थी। 
भाजपा के पूर्व विधान पार्षद ने कांग्रेस-वाम दलों पर साधा निशाना
वहीं, भाजपा के पूर्व विधान पार्षद रामचंदर राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और वाम दलों ने रोहित वेमुला की मौत को भाजपा से जोड़कर सियासी लाभ लेने की कोशिश की है। राव ने कहा कि वेमुला की आत्महत्या दुखद थी, लेकिन कांग्रेस कांग्रेस और वाम दलों का रवैया निंदनीय था। 


छात्रों ने विश्वविद्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
इस बीच, छात्रों के एक समूह ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया और केंद्रीय मंत्री और विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अप्पा राव पोडिले के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र संगठन एसएफआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या पर पुलिस की ओर से दायर क्लोजर रिपोर्ट एक विडंबना है। इसने कहा, कांग्रेस सरकार और इसकी पुलिस रोहित पर दलित न होने का टैग लगाकर भाजपा के नैरेटिव का समर्थन कर रही है, जबकि उसके पास सबूत नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed