Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rohit pawar targets fadnavis over ncp merger bjp arrogance blackmail remark

महाराष्ट्र: एनसीपी के विलय पर सीएम फडणवीस के बयान से भड़के रोहित पवार, बोले- दिखा रहे सत्ता का अहंकार

Thu, 12 Nov 2026 01:36 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, पुणे, महाराष्ट्र
पीटीआई, पुणे, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 12 Nov 2026 01:36 PM IST
सार

महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों के बीच विधायक रोहित पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर ब्लैकमेल की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
rohit pawar targets fadnavis over ncp merger bjp arrogance blackmail remark
रोहित पवार, नेता, एनसीपी (शरद गुट) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के विलय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों गुटों के विलय को लेकर उनका बयान सत्ता के अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं की राजनीति ब्लैकमेल पर आधारित रही है, इसलिए उन्हें दोनों एनसीपी गुटों को एक करने के मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'संजय नहीं, राजीव बनेंगे पीएम': सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा; ज्योतिषी ने दशकों पहले की थी भविष्यवाणी
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों पर केवल शरद पवार और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ही स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। दोनों नेता अपनी-अपनी पार्टी के प्रमुख हैं। फडणवीस ने यह भी कहा था कि भाजपा से सलाह किए बिना दोनों गुटों का विलय संभव नहीं है, क्योंकि भाजपा सत्तारूढ़ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है और उसका नेतृत्व भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले रोहित पवार?
रोहित पवार ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस की टिप्पणी सत्ता में बैठे लोगों के अहंकार को दिखाती है। उन्होंने पुणे के मुंढवा जमीन सौदे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि इन मुद्दों के जरिए दिवंगत NCP नेता अजित पवार को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने भाजपा के सामने जरा भी झुकने से इनकार कर दिया था।

रोहित पवार ने सवाल किया, 'अजितदादा को कौन ब्लैकमेल कर रहा था और उन्हें ब्लैकमेल करने के आदेश किसने दिए थे?' विधायक ने आगे कहा कि भाजपा और उसके नेताओं की राजनीति ब्लैकमेल पर आधारित रही है। ऐसे लोगों को दोनों एनसीपी गुटों को एक करने के मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

क्या है पुणे का मुंढवा जमीन सौदा मामला?
मुंढवा जमीन सौदे का मामला पुणे के पॉश इलाके में स्थित 40 एकड़ सरकारी जमीन की बिक्री से जुड़ा है। इस जमीन को अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी ने 300 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह कीमत जमीन के वास्तविक मूल्य से काफी कम बताई गई थी। इस कंपनी में अजित पवार के बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार की बहुमत हिस्सेदारी है। आरोप है कि इस सौदे में कंपनी को 21 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाने से भी छूट दी गई थी।

इस विवादित लेनदेन को अंजाम देने में मदद करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुंढवा जमीन सौदे का मुद्दा इस साल जनवरी में हुए पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा के एक नेता ने भी उठाया था।


अजित पवार की मौत के बाद तेज हुई विलय की अटकलें
दरअसल, महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की इस साल जनवरी में विमान हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार एनसीपी की प्रमुख बनीं और राज्य की उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। अजित पवार के निधन के बाद से ही एनसीपी के दोनों गुटों के एक होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले सप्ताह ये अटकलें उस समय और तेज हो गईं, जब सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के कई नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की। इन नेताओं में प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: 'मैं किसी का बुरा नहीं चाहता': पूर्व सीएम से मतभेद की अटकलों पर बोले डीके शिवकुमार; दिया बड़ा संदेश

फडणवीस से मिले एनसीपी के वरिष्ठ नेता
विलय की चर्चाओं के बीच बुधवार को महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे और पार्टी नेता धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों एनसीपी गुटों के संभावित विलय को लेकर चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया। इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन में वित्त मंत्रालय का विभाग एनसीपी को दिए जाने की मांग की भी चर्चा है। फिलहाल वित्त विभाग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के भविष्य और भाजपा की भूमिका को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed