फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robot will clean the sewer in Tamilnadu, IOC donated robots to Kumbakonam Municipality under CSR

तमिलनाडु में रोबोट करेंगे सीवर की सफाई, इंसानों को मिलेगी मुक्ति

Tue, 31 Jul 2018 09:53 PM IST
भाषा, तिरूवनंतपुरम
भाषा, तिरूवनंतपुरम Updated Tue, 31 Jul 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
Robot will clean the sewer in Tamilnadu, IOC donated robots to Kumbakonam Municipality under CSR
सीवर के अंदर उतरकर हाथों से सफाई करता मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : sabrangindia.in
तमिलनाडु में मंदिरों की नगरी कुम्बकोणम में रोबोट सीवरों की सफाई करेंगे। केरल की स्टार्ट अप कंपनी ‘जेनरोबोटिक्स’ ने ‘बंदीकूट’ नाम के ये रोबोट बनाए हैं।
विज्ञापन


कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने कुम्बकोणम नगरपालिका को रोबोट सौंपे।

कुम्बकोणम नगरपालिका क्षेत्र में करीब 5,000 मेनहोल हैं जिनकी नियमित तौर पर सफाई की जाएगी।

नगरपालिका मशीनों के जरिये हर महीने करीब 400 से 500 सीवर मेनहोल की सफाई करती है।

यह प्रक्रिया काफी पेचीदा है और कई बार इसमें इंसानी हाथ की जरूरत पड़ती है।

नगरपालिका की आयुक्त उमा माहेश्वरी ने कहा कि इन कामों को स्वचालित बनाने के लिए इंडियन ऑयल ने मेनहोल की सफाई करने वाले रोबोट मुहैया कराए हैं।

वाईफाई, ब्लूटूथ और नियंत्रण पैनल से लैस इस रोबोट में चार पैर और एक बाल्टी लगी है। यह मकड़ी जैसा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed