फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra moved Delhi court seeking permission travel abroad two weeks for his medical treatment

रॉबर्ड वाड्रा ने कोर्ट से इलाज के लिए विदेश जाने की मांगी अनुमति, नौ दिसंबर को होगी इस पर सुनवाई

Sat, 07 Dec 2019 12:30 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 07 Dec 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Robert Vadra moved Delhi court seeking permission travel abroad two weeks for his medical treatment
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली की एक अदालत में अपने चिकित्सा उपचार और व्यवसाय के लिए दो सप्ताह की विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने वाड्रा की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। इस पर नौ दिसंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लंदन में एक संपत्ति खरीदने से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बाद वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत जांच चल रही है। 

वाड्रा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील के टी एस तुलसी ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार को बताया कि उनके मुवक्किल नौ दिसंबर से दो सप्ताह के लिए स्पेन की यात्रा करना चाहते है।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने ईडी को नौ दिसंबर तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा। ईडी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा था। न्यायाधीश ने कहा कि इसी दिन मामले की सुनवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में, अदालत ने स्वास्थ्य कारणों के कारण वाड्रा को छह सप्ताह के लिए अमेरिका और नीदरलैंड की यात्रा करने की अनुमति दी। हालाँकि, इसने उन्हें यूनाइटेड किंगडम जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। ईडी ने आशंका व्यक्त की थी कि अगर ब्रिटेन जाने की अनुमति दी गई तो वाड्रा सबूत नष्ट कर सकते हैं।


कोर्ट ने वाड्रा को एक अप्रैल को निर्देश दिया था कि वह बिना किसी पूर्वानुमति के देश नहीं छोड़ें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed