फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robbery gang busted in Odisha and big campaign against drugs in Shillong

Odisha News: ओडिशा में डकैती गिरोह का भंडाफोड़, शिलांग में नशे के खिलाफ चला बड़ा अभियान

Tue, 09 Aug 2022 11:31 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, संबलपुर
पीटीआई, संबलपुर Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 09 Aug 2022 11:31 PM IST
सार

पुलिस ने चोरी के कुछ पाइपों को जब्त कर लिया है और अन्य जो पहले ही बेचे जा चुके हैं, उन्हें बरामद करने की कोशिश की जा रही है। इसके पास से 56.59 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Robbery gang busted in Odisha and big campaign against drugs in Shillong
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के संबलपुर जिले में जलापूर्ति परियोजना के लिए बने करीब 36 लाख रुपये के पाइप लूटने में कथित संलिप्तता के आरोप में 28 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, संबलपुर शहर से 34 किलोमीटर दूर जुजोमुरा ब्लॉक के अमलीपानी में करीब 25-30 हथियारबंद चोर 15 और 16 जुलाई की रात को जहां पाइप रखे थे उस जगह में घुसे थे।

विज्ञापन


लुटेरों ने सुरक्षा गार्डों को बंदूक की नोक पर धमकाया, रस्सियों से बांधकर स्टोररूम के अंदर बंद कर दिया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने 100 मिमी व्यास और 5.5 मीटर लंबाई के 550 लोहे के पाइप लूट लिए और दो ट्रक और एक एसयूवी में भाग गए। ग्रामीण जलापूर्ति और स्वच्छता योजना के तहत रायराखोल निर्वाचन क्षेत्र के चार ब्लॉकों में 370 करोड़ रुपये की परियोजना के हिस्से के रूप में पाइपों को संग्रहीत किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि जुजुमुरा में एक मामला दर्ज किया गया था और चोरों को पकड़ने के लिए एक विशेष दस्ते का गठन किया गया था, जिनकी पहचान कटक जिले के बांकी इलाके से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चोरी के कुछ पाइपों को जब्त कर लिया है और अन्य जो पहले ही बेचे जा चुके हैं, उन्हें बरामद करने की कोशिश की जा रही है। इसके पास से 56.59 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।


शिलांग में नशा विरोधी छापेमारी में 7 लोग गिरफ्तार
शिलांग के पोलो बाजार इलाके से मंगलवार को सैंतीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से अधिकतर नशीले पदार्थ का सेवन करते थे। पुलिस अधीक्षक (नगर) विवेक सैयम ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इलाके की कई दुकानों पर छापेमारी की गई और हेरोइन समेत मादक पदार्थ जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed