{"_id":"5b4194e64f1c1b10278b509f","slug":"robbery-at-former-union-minister-p-chidambaram-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के घर चोरी, ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हुए चोर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के घर चोरी, ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हुए चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के घर चोरी की खबर सामने आ रही है। चोरी चिदंबरम के तमिलनाडु स्थित नुंगमबक्कम घर में हुई है। उनके घर से हीरे के जेवरात और 1 लाख 10 हजार रुपए गायब हैं। इस घटना की शिकायत नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस समय एक तरफ जहां चिदंबरम अपने बेटे कार्ति सहित आईएनएक्स मीडिया केस में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं कुछ दिनों पहले उनके एक रिश्तेदार का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई थी।
पी चिदंबरम के 47 साल के रिश्तेदार शिवमूर्ति की अगवा करके हत्या कर दी गई थी। पेशे से गारमेंट एक्सपोर्टर शिवमूर्ति 24 जून को अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने 25 जून को तिरुपुर पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस के अनुसार उन्हें तीन लोगों के गैंग ने अगवा करके मार दिया था। हत्या के बाद उनके शव को होसुर के पास एक झील में दफनाया गया था। पुलिस को उनकी कार वेलोर हाईवे के पास मिली थी।