फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Road construction between Mizoram or Rakhine complete soon Myanmar minister said no effect of Rohingya dispute

India: मिजोरम-रखाइन के बीच जल्द पूरा होगा रोड निर्माण, म्यांमारी मंत्री ने कहा- रोहिंग्या विवाद का असर नहीं

Tue, 13 Jun 2023 11:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अइजोल Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 13 Jun 2023 11:45 AM IST
सार

वाणिज्य मंत्री ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। हालांकि, ओ ने निर्माण पूरा होने का समय नहीं बताया। उन्होंने कहा कि रखाइन के सितवे बंदरगाह का संचालन भी जल्द शुरू हो जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे व्यापार आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
Road construction between Mizoram or Rakhine complete soon Myanmar minister said no effect of Rohingya dispute
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

म्यांमार के वाणिज्य मंत्री यू आंग नाइंग ओ मिजोरम दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कहा कि रखाइन के रोहिंग्या विवाद के कारण कालाडन मल्टी मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (केएमटीटीपी) पर कोई असर नहीं होगा। प्रोजेक्ट के तहत म्यांमार के पलेटला और मिजोरम के जोरिनपुई के बीच रोड का निर्माण किया जा रहा है। ओ ने बताया कि रोड का निर्माण रखाइन के पश्चिमी क्षेत्र में हो रहा है। जबकि रोहिंग्या विवाद रखाइन के  दूसरी तरफ है।

विज्ञापन

निर्माण पूरा होने का समय नहीं बताया
वाणिज्य मंत्री ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। हालांकि, ओ ने निर्माण पूरा होने का समय नहीं बताया। उन्होंने कहा कि रखाइन के सितवे बंदरगाह का संचालन भी जल्द शुरू हो जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे व्यापार आसान हो जाएगा। इससे सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर दबाव भी कम हो जाएगा। मार्च में विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह ने बताया था कि पड़ोसी देश में अस्थिरता, राजनीतिक हलचल और रोहिंग्या विवाद के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई है।

विज्ञापन

रोड का 98 प्रतिशत काम पूरा
केएमटीटीपी परियोजना के तहत कोलकाता पोर्ट को सितवे पोर्ट से जोड़ा जाएगा। पलेटवा और जोरिनपुई के बीच 110 किलोमीटर लंबी रोड है। योजना में एक और रोड का प्रस्ताव है, 100 किलोमीटर रोड को नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। म्यांमार की ओर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा हो गया है। रोड भी बन गया है। हालांकि, कुछ अस्थिरता के कारण प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी जरूर हुई है। मिजोरम पीडब्लूडी विभाग ने अप्रैल में राज्यपाल हरिबाबू को बताया था कि 100 किलोमीटर की रोड में अब तक करीब 98.01 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। केंद्रीय नौवहन और बंदरगाह मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और म्यांमार के डिप्टी पीएम एडमिरल टीन ऑन्ग सैन ने नौ मई को सितवे बंदरगाह का उद्घाटन किया है। सितवे पोर्ट पहला कार्गो शिप 20 हजार बोरे सिमेंट के आए थे, जिनका वजन एक हजार मीट्रिक टन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्या है रोहिंग्या विवाद
बांग्लादेश से आई मुस्लिम आबादी रखाइन में बसी थी। इसी आबादी को रोहिंग्या कहा जाता है। 1948 में म्यांमार आजाद हो गया। तब से बहुसंख्यक बौद्ध और मुस्लिम आबादी के बीच विवाद शुरू हो गया। रोहिंग्या की संख्या बढ़ती देख म्यांमार के जनरल विन की सरकार ने 1982 में  देश में नया राष्ट्रीय कानून लागू किया। कानून में रोहिंग्या मुसलमानों का नागरिक दर्जा खत्म कर दिया गया। म्यांमार सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को देश छोड़ने के लिए मजबूर करती रही। तब से रोहिंग्या बांग्लादेश और भारत में घुसपैठ करके यहां आते रहे हैं। 2012 में रखाइन में सांप्रदायिक दंगे हुए। इसके बाद यहां से रोहिंग्या मुसलमानों का पलायन और बढ़ा। रखाइन में 2012 से ही सांप्रदायिक हिंसा जारी है। इस हिंसा में हजारों लोग मारे जा चुके हैं तो लाखों विस्थापित भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed