फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Road Accident in Maharashtra Solapur as Car rams into group of pilgrims several Dead and injured news in hindi

Maharashtra: सोलापुर में तीर्थयात्रियों की भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार, 7 की मौत, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

Mon, 31 Oct 2022 11:57 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 31 Oct 2022 11:57 PM IST
सार

बताया गया है कि यह हादसा शाम 6.45 बजे संगोला टाउन के पास हुआ। यहां 32 तीर्थयात्रियों, (जिन्हें वरकारी कहा जाता है) का एक जत्था धार्मिक यात्रा (डिंडी) के लिए जुटा था।

विज्ञापन
Road Accident in Maharashtra Solapur as Car rams into group of pilgrims several Dead and injured news in hindi
महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार को बड़ी दुर्घटना हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार तीर्थयात्रियों की भीड़ में घुस गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन


सीएम शिंदे ने की मुआवजे की घोषणा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोलापुर सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


बताया गया है कि यह हादसा शाम 6.45 बजे संगोला टाउन के पास हुआ। यहां 32 तीर्थयात्रियों, (जिन्हें वरकारी कहा जाता है) का एक जत्था धार्मिक यात्रा (डिंडी) के लिए जुटा था। यह यात्रा कोल्हापुर जिले के जत्थरवाड़ी से पंढरपुर पहुंचनी थी। जो समूह इस दुर्घटना का शिकार हुआ, वह तीन दिन पहले ही निकला था। इस बीच रविवार शाम एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से इस समूह को टक्कर मार दी। बताया गया है कि ड्राइवर का कार से नियंत्रण छूट गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed