फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Road accident in Gujarat truck hit a car four people died body sent for post mortem

Gujarat: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

Wed, 20 Sep 2023 02:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 20 Sep 2023 02:22 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह के आठ बजे की है, जब दसाडा को जैनाबाद से जोड़ने वाले राजकीय राजमार्ग पर कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार खेत में जा गिरी।

विज्ञापन
Road accident in Gujarat truck hit a car four people died body sent for post mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में दसाडा को जैनाबाद से जोड़ने वाले राजकीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह एक कार और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मोरबी जिले के चार लोग अहमदाबाद के कुकवाव गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार पर जा रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह के आठ बजे की है, जब उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार खेत में जा गिरी। इस घटना में कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मृतकों की उम्र 22 से 35 साल के बीच थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed