{"_id":"5745cd6a4f1c1bae70691dad","slug":"rjd-to-send-jethmalani-to-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी लालू की लालटेन के सहारे राज्यसभा आयेंगे जेठमलानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अबकी लालू की लालटेन के सहारे राज्यसभा आयेंगे जेठमलानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
Updated Wed, 25 May 2016 09:36 PM IST
सार
- बिहार से राज्यसभा के लिए नाम तय, पर मुहर लगाना बाकी
- भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील मोदी दावेदारों के फेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं
विज्ञापन
राम जेठमलानी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमाम अटकलों और कयासों के बीच बिहार से राज्यसभा की पांच और विधानपरिषद की सात सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची कभी भी सामने आ सकती है। लालू यादव के नेतृत्व वाले राजद से राम जेठमलानी, भाजपा से सुशील मोदी और जदयू से शरद यादव का दिल्ली जाना लगभग तय हो चुका है। राजद की दूसरी सीट राबड़ी या मीसा में से किसी एक को मिल सकती है।
वहीं जदयू से दूसरी सीट को लेकर तस्वीर अभी भी धुंधली बनी हुई है। वैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी दो उम्मीदवार राज्यसभा और दो उम्मीदवार विधानपरिषद भेजने की तैयारी कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार के करीबी आरसीपी सिंह और केसी त्यागी जैसे नेता कतार में हैं।
इधर, लुटियंस में बड़ा बंगला मिले इसके लिए राबड़ी देवी भी राज्यसभा भेजी जा सकती हैं, लेकिन राबड़ी देवी खुद मीसा भारती को राज्यसभा भेजने के पक्ष में है। अब देखना है लालू किसकी सुनते हैं। भाजपा के खाते में एक सीट है और वहां ज्यादा जद्दोजहद नहीं दिखायी देती। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील मोदी दावेदारों के फेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं और उनके नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है। इधर, विधानपरिषद के लिए राजद, जदयू और कांग्रेस में दावेदारों की फेहरिस्त लम्बी है और दावों को लेकर नेताओं में घमासान मचा है। इन सब के बीच संशय की स्थति बनी हुई है।
विज्ञापन
विधान परिषद में जदयू के दावों के हिसाब से दो सीटें राजद के खाते में जाने की संभावना है। कांग्रेस भी एक सीट पर दावा कर रही है। इधर, भाजपा के खाते में भी दो सीट जाती दिख रही है। ऐसे में दावेदार अपने आलाकमान के यहां लाबिंग में जुटे हैं। सूत्रों का दावा है कि सभी दलों के सुप्रीमो ने नाम तो तय कर लिया है, पर मुहर लगाना बाकी है। वैसे राजद की ओर से रामचंद्र पूर्वे और कमरे आलम का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।