फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Tejasvi Yadav 24 february Bihar assembly Session

बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, कहा- राजद सिर्फ एमवाई नहीं, ए टू जेड की पार्टी

Mon, 10 Feb 2020 10:20 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 10 Feb 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
RJD Tejasvi Yadav 24 february Bihar assembly Session
तेजस्वी यादव - फोटो : Social Media

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का आधार बहुत बड़ा है ये जाति मजहब की राजनीति में विश्वास नहीं करता है। हमारा दल समाज के सभी वर्गों से मिलकर बना है। राजद ने समय-समय पर प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है।

विज्ञापन


नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को मुस्लिम-यादव (एमवाई) की पार्टी के तौर पर न देखें। इस वर्ष के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तेजस्वी यादव की नजरें विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजद का वोट आधार विस्तार करने पर है।
विज्ञापन


तेजस्वी ने पार्टी नेताओं से कहा कि सभी लोगों के बीच जाएं और हकीकत से रुबरु कराएं कि राजद सिर्फ एमवाई नहीं, ए टू जेड की पार्टी है। हम ये सिर्फ बोल नहीं रहे, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से यह साबित भी हो गया है। प्रदेश और राजद की राष्ट्रीय कमेटी की घोषणा के बाद यह संदेश और पुष्ट हो जाएगा। 13 फऱ्रवरी तक जगदानंदजी के कमेटी की घोषणा कर दी जायेगी। यह सही है कि राजद ने पिछड़ों, शोषितों, दलितों, अकलियतों की मुंह में आवाज देने के लिये जो काम किया, वह कुछ लोगों को नागवार गुजरी। नतीजतन राजद नेता लालू यादव को साजिश के तहत वंचितों से दूर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में बेरोजगारी हटाओ यात्रा करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई चरम पर है। युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं। हम पूरे बिहार में बेरोजगारी हटाओ अभियान की शुुरूआत करेंगे। उन्होंने ये नहीं बताया कि वो यात्रा की शुरूआत कब से करेंगे लेकिन उन्होंने ये स्पष्ट किया कि उनका यह अभियान पांच सप्ताह चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगा। राज्य में 24 फरवरी से विधाव सभा सत्र की शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed