मुलाकात: शरद यादव से मिले लालू प्रसाद, बोले- चिराग और तेजस्वी को साथ देखना चाहता हूं
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शुमार लालू प्रसाद यादव मंगलवार को नई दिल्ली में पूर्व राज्यसभा सदस्य शरद पवार से मिले। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और बिहार की राजनीति और पेगासस जासूसी विवाद जैसे मुद्दों पर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के गठबंधन को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जो भी हुआ (लोजपा में संघर्ष), चिराग पासवान लोजपा के नेता बने हुए हैं। हां, मैं उन्हें (साथ देखना) चाहता हूं। लालू प्रसाद ने कहा कि हम बिहार में सरकार बनाने वाले थे। मैं जेल में था लेकिन मेरे बेटे तेजस्वी यादव ने उनसे (बिहार में सत्ताधारी गठबंधन) अकेले लड़ाई लड़ी। उन्होंने बेईमानी की और हमें 10-15 वोट से हराया था।
लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'मैं यहां शरद यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने आया था, उनकी तबीयत ठीक नहीं है। संसद उनके बिना सूनी है। हम तीन- मैं, शरद भाई और मुलायम सिंह यादव कई मुद्दों के लिए लड़ाई की है... कल मुलायम सिंह यादव के साथ हुई मेरी बैठक एक औपचारिक मुलाकात थी।'
वहीं, पेगासस जासूसी विवाद को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'हां, यह (जांच) होना चाहिए। जो इसमें शामिल रहे हैं उनके नाम सबके सामने आने चाहिए।' उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले यानी सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पेगासस विवाद की जांच कराए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने इस विषय पर संसद में चर्चा की मांग भी की थी।
चुनाव आने पर करेंगे गठबंधन पर चर्चा: चिराग पासवान
वहीं, लालू प्रसाद यादव के इस बयान पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि मैं उनकी (लालू की) भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन मेरी प्रमुखता 'आशीर्वाद यात्रा' और अपने संगठन को मजबूत बनाना है। बिहार या उत्तर प्रदेश में किसी गठबंधन को लेकर विचार-विमर्श चुनाव पास आने पर किया जाएगा।
I respect his feelings but my priority is the 'Ashirwad Yatra' and making my organisation strong. Any discussions on alliance in Bihar or UP will be done near elections: LJP leader Chirag Paswan on RJD chief Lalu Prasad Yadav's statement on alliance between Paswan & Tejaswi Yadav pic.twitter.com/0e3LNLcVjC
— ANI (@ANI) August 3, 2021