{"_id":"6081e2268ebc3e591351ec23","slug":"risk-will-increase-on-indian-economy-due-to-lockdown-but-growth-rate-will-be-11-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अर्थव्यवस्था : लॉकडाउन से बढ़ेगा जोखिम पर 11 फीसदी रहेगी विकास दर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय अर्थव्यवस्था : लॉकडाउन से बढ़ेगा जोखिम पर 11 फीसदी रहेगी विकास दर
Fri, 23 Apr 2021 02:23 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:23 AM IST
सार
- एसएंडपी ने कहा- दूसरी लहर पर काबू पाना अर्थव्यवस्था के लिए अहम
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कई राज्यों में स्थानीय लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था पर जोखिम बढ़ेगा। इसके बावजूद 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 11 फीसदी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
एशिया-प्रशांत के वित्तीय संस्थानों पर रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था को तेजी से दोबारा खोलने और वित्तीय प्रोत्साहनों की वजह से चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 11 फीसदी रहेगी। उसके बाद अगले दो साल के दौरान यह क्रमश: 6.1 फीसदी और 6.4 फीसदी रहेगी।
विज्ञापन
एजेंसी ने कहा कि महामारी एक बड़ा जोखिम है, जो हालिया सप्ताहों में तेजी से बढ़ा है। जोखिम को देखते हुए संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पाना अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
कुछ राज्यों ने लॉकडाउन लगा दिया है और कई राज्यों में इसे लागू किया जा सकता है। लॉकडाउन की अवधि और दायरे के हिसाब से इनका अर्थव्यवस्था पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ेगा। 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 8 फीसदी की गिरावट आई थी।