फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से बढ़ता जा रहा है सुनामी का खतरा, दुनियाभर के देश खतरे में

Sun, 14 Oct 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Risk of Tsunami is increasing because of this reason in world

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की प्राकृतिक आपदाओं पर एक रिपोर्ट आई थी। इसमें बताया गया था कि इन आपदाओं के कारण दुनियाभर के देशों को कितना नुकसान होता है। इन आपदाओं में सबसे ज्यादा थीं बाढ़ और सुनामी। हाल ही में इंडोनेशिया में भी देखा गया कि सुलावेसी द्वीप पर पहले भूकंप और बाद में आई सुनामी ने भारी तबाही मचाई। जिसके कारण 2 हजार लोगों की मौत हुई और लाखों लोग प्रभावित हुए। इसके बाद बाली द्वीप में भी भूकंप आया और सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

loader

दो दशक से विनाश का सबब बन रही हैं सुनामी

Risk of Tsunami is increasing because of this reason in world
बीते दो दशकों से ये सुनामी विनाश का सबब बनती जा रही हैं। इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी आपदाएं और भी बढ़ सकती हैं। इसके लिए पहले से तैयारी करना काफी आवश्यक है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते जलस्तर के कारण सुनामी का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग है कारण

Risk of Tsunami is increasing because of this reason in world
इसका मुख्य कारण है ग्लोबल वार्मिंग, जिससे तापमान बढ़ता है। जिसके कारण जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसमें थोड़ी सी वृद्धि भी सुनामी को न्योता दे सकती है। यह बात शोध से साबित हुई है। सुनामी से जापान में भी 16 हजार लोग मारे गए। जबकि हिंद महासागर में आई सुनामी के कारण सवा दो लाख लोगों की जान गई। जलवायु परिवर्तन में लगातार हो रहा परिवर्तन सुनामी के खतरे को बढ़ाता जा रहा है।

जलस्तर बढ़ने से आती है सुनामी

Risk of Tsunami is increasing because of this reason in world
अमेरिका के वर्जीनिया टेक संस्थान द्वारा की गई स्टडी के बारे में बताते हुए भूविज्ञान विभाग के प्रोफेसर ने बताया कि जलस्तर के बढ़ने का मतलब है सुनामी का आना। सुनामी चाहे छोटी हो या बड़ी उससे विनाश तो होता ही है।

उन्होंने बढ़ते जलस्तर के असर पर शोध किया। इंडोनेशिया के पालू में जो सुनामी आई है, उससे 50 साल बाद उसका परिणाम और भी घातक होगा। क्योंकि यह दुनिया का वो हिस्सा है जहां जलस्तर बढ़ता जा रहा है और जमीन नीचे धंसती जा रही है।
विज्ञापन

जलस्तर और सुनामी ऐसे हैं संबंधित

Risk of Tsunami is increasing because of this reason in world
वैज्ञानिक काफी समय से विचार कर रहे हैं कि बढ़ते जलस्तर और सुनामी के बीच क्या संबंध हैं। इसमें यह बात भी पता चली है कि बढ़ते जलस्तर के बाद अगर तूफान आ जाए तो ऐसी परिस्थितियों में तटीय इलाके जलमग्न हो सकते हैं। इसमें सोलोमन आईलैंड जैसे निचले इलाके भी आते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed