फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rijiju hits Rahul Gandhi, All he has to do is create tamasha here and then go abroad to enjoy his holidays

Kiren Rijiju: 'बस तमाशा करना और छुट्टियां मनाने विदेश जाना है', किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर जोरदार हमला

Tue, 10 Dec 2024 10:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 10 Dec 2024 10:32 AM IST
सार

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी की आलोचना की और उनकी विदेश छुट्टियों पर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें बस तमाशा करने और प्रधानमंत्री को गाली देने में आनंद आता है।

विज्ञापन
Rijiju hits Rahul Gandhi, All he has to do is create tamasha here and then go abroad to enjoy his holidays
किरेन रिजिजू। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तमाशा करने का आरोप लगाया। बता दें, कांग्रेस लगातार अदाणी मामले को लेकर संसद के अंदर और बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी को लेकर भाजपा नेता ने राहुल की आलोचना की। 

विज्ञापन


'राहुल गांधी को तमाशा करना आता है'
रिजिजू ने राहुल गांधी की आलोचना की और उनकी विदेश छुट्टियों पर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'राहुल गांधी को तमाशा करने और प्रधानमंत्री को गाली देने में आनंद आता है। मगर, अन्य सांसदों की भी उन लोगों के प्रति जिम्मेदारी है, जिन्होंने उन्हें चुना है। उन्हें बस यहां तमाशा करना है और फिर अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए विदेश जाना है।'
विज्ञापन


 कांग्रेस नेता को लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं
इतना ही नहीं उन्होंने संसद के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी पोस्ट किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता को लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं है, क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'समाजवादी पार्टी, टीएमसी, राज्यसभा में सभी कांग्रेस सांसद, लोकसभा में कुछ कांग्रेस सांसद और कई पार्टी सांसद वास्तव में संसद की बहस और चर्चा में भाग लेने के इच्छुक हैं। राहुल गांधी जी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि वह लोगों के दर्द और समस्या को महसूस नहीं कर सकते हैं, लेकिन अन्य सांसद करते हैं!'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पार्टियां नहीं ले रहीं विरोध-प्रदर्शन में भाग
बता दें, तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी के सदस्य इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले भी सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में मौजूद नहीं थीं। इससे पहले छह दिसंबर को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेना चाहिए और अदाणी पर जांच से 'डरना' नहीं चाहिए।




बता दें, शीतकालीन संसद का पहला सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था, जिसमें व्यवधानों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही सही तरीके से नहीं चल पा रही है। शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed