फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rickshaw puller’s son cracks UPSC

पिता चलाते थे रिक्शा, लड़का बन गया आईपीएस

Sat, 21 May 2016 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw puller’s son cracks UPSC
संदीप कुमार के लिए अपने ख्वाबों को पूरा करना रेगिस्तान में पानी ढू्ंढ़ने जैसा - फोटो : Indian express

एक रिक्‍शा चालक के बेटे संदीप कुमार के लिए अपने ख्वाबों को पूरा करना रेगिस्तान में पानी ढू्ंढ़ने जैसा था। संदीप कुमार पश्चिमी दिल्‍ली कठपुतली कॉलोनी से हटाए गए स्‍लम के लोगों के लिए बने एक कैम्‍प में अपने परिवार के साथ रहते हैं। संदीप कुमार के पिता रिक्‍शा चलाकर घर वालों का पेट भरते थे। पर पिता की मौत ने संदीप को अंदर तक झकझोर दिया और उनके अंदर सिर्विल सेवा  परीक्षा में सफलता हासिल करने और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्‍य सुरक्षित करने की एक अलख जगाई।

विज्ञापन


संदीप कुमार बताते हैं कि मेरा ख्वाब हमेशा से एक सरकारी अधिकारी बनना चाहता था। खुद मेरा मानना है कि पिछड़ी जातियों को अखिल भारतीय सेवाओं में और ज्यादा जगह बनाने की जरूरत है। अगर ऐसा संभव होता है तो देश में भी जातिगत भावनाओं से ऊपर उठकर नीतियां बनाई जा सकेंगी।
विज्ञापन


संदीप के पास कोचिंग करने की सुविधा नहीं थी। 10×12 फीट के केबिन में ही उन्‍होंने परीक्षा के लिए पढ़ाई की। वो मोती नगर में बतौर अकाउंटेंट काम करते थे जहां उन्‍हें 5,000 रुपए तनख्‍वाह मिलती थी। नौकरी का समय खत्‍म होने के बाद वो अपने ख्वाबों को पूरा करने में लग जाते और पढ़ाई करते। पर इस दौरान भी पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। बाद में परीक्षा पर पूरा ध्यान देने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ अपनी तैयारी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप के बताया कि 'काम और पढ़ाई एक साथ कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा था। मेरे पिता की मौत के बाद, मुझे और मेरे भाई को ही अपने घर का खर्च चलाना था। हम लोगों को अपनी मां का सहारा बनना था, जो इतनें सालों से हमारा साथ देती आई हैं। इस बीच मेरे भाई एक एमएनसी में काम करता ने मेरा हौसला और बढ़ाने के लिए मुझसे नौकरी छोड़कर पढ़ाई करने के लिए कहा।


संदीप कुमार की सफलता ने उनके आस-पास रहने वालों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है, जहां वो रहते हैं उसमें अधिकतकर शरणार्थी श्रमिकों के बच्‍चे हैं। संदीप बताते हैं कि मैं भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन करूंगा, इसको लेकर मैं बेहद खुश हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed