फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rhetoric regarding the consecration of Ram temple, Jairam said - BJP's program in Ayodhya on 22 January

Politics: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बयानबाजी, जयराम बोले- 22 जनवरी को अयोध्या में BJP का कार्यक्रम

Wed, 17 Jan 2024 10:05 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 10:05 PM IST
सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीति दलों के बीच बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले समारोह एक राजनीति कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
Rhetoric regarding the consecration of Ram temple, Jairam said - BJP's program in Ayodhya on 22 January
राम मंदिर की नई तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को महज कुछ ही दिन बचे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई राजनीतिक दलों के नेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है। इसी बीच, आमंत्रण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कई नेताओं ने इस कार्यक्रम को भाजपा का कार्यक्रम करार दिया है, तो कई विपक्षी दलों ने मंदिर का राजनीतिकरण कहा है। कांग्रेस के शीर्ष नेता ने कार्यक्रम के आमंत्रण के बाद भी शामिल न होने की बात की है। मंगलवार को ममता बनर्जी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल में टीएमसी सद्भावना रैली का आयोजन करेगी। 
विज्ञापन


भाजपा ने भगवान राम का किया राजनीतिकरण- जयराम
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हर परिवार के पास एक मंदिर है। यह सिर्फ भगवान राम का राजनीतिकरण कर रहे हैं। 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम है, जो भाजपा और आरएसएस का राजनीतिक प्रोजेक्ट है। हमारा मानना है कि यह पूरी तरह से धर्म का दुरुपयोग है। 
विज्ञापन


भाजपा फासीवादी हिंदू राष्ट्र बनना चाहती है- येचुरी
सीपीआई महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि  राजनीतिक दलों को ध्रुवीकरण की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी को सांप्रदायिक सद्भावना और संविधान के सिद्धांतों की रक्षा के लिए काम करना चाहिए। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए सीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य को फासीवादी हिंदू राष्ट्र में बदलना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के काम का अन्य देश नहीं कर पाएंगे मुकाबला- अल्फोंस
राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा नेता केजे अल्फोंस ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में इतने काम देशभर में हुए हैं, जिसका दुनियाभर की अन्य देशों की सरकारें भी मुकाबला नहीं कर सकती। देश को पीएम मोदी ने अच्छे सपने दिखाए हैं। लेकिन अन्य राजनीतिक दलों की तरह उन्होंने सिर्फ सपने नहीं दिखा, बल्कि उनको हकीकत कर दिखाया है। पीएम मोदी का यही काम करने का तेवर अन्य लोगों से उन्हें अलग करता है। इसलिए मेरा मानना है कि केरल में भाजपा की सरकार होनी चाहिए क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में राज्य से कई राष्ट्र विरोधी आवाजें उठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed