फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar victim's Father says State govt 'put pressure' on hospital not to admit my wife for treatment

Bengal: 'बंगाल सरकार ने मेरी पत्नी को भर्ती नहीं करने के लिए अस्पताल पर दबाव', आरजी कर पीड़िता के पिता का आरोप

Sun, 10 Aug 2025 05:36 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 10 Aug 2025 05:36 PM IST
सार

आरजी कर अस्पताल मामले की पीड़िता के पिता ने रविवार को आरोप लगाया कि पिछले दिन विरोध मार्च के दौरान ‘पुलिस के लाठीचार्ज’ में घायल हुईं उनकी पत्नी को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा एक निजी अस्पताल पर दबाव डालने के बाद भर्ती करने से ‘इनकार’ कर दिया गया।

विज्ञापन
RG Kar victim's Father says State govt 'put pressure' on hospital not to admit my wife for treatment
आरजी कर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

आरजी कर पीड़िता के पिता ने रविवार को आरोप लगाया कि पिछले दिन हुए विरोध मार्च के दौरान कथित "पुलिस लाठीचार्ज" में घायल हुई उनकी पत्नी को एक निजी अस्पताल ने राज्य सरकार के दबाव के कारण भर्ती करने से मना कर दिया। आरजी कर पीड़िता की मां के माथे, हाथ और पीठ पर चोटें आईं थीं। शनिवार को उनका सीटी स्कैन और अन्य जांचें की गईं ताकि आंतरिक और बाहरी चोटों की गंभीरता का पता लगाया जा सके। अस्पताल के अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


'डॉक्टर के जाने के बाद भर्ती करने से मना किया'

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया, ‘शनिवार शाम को मेरी पत्नी की जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा। लेकिन डॉक्टर के अस्पताल से जाने के बाद अस्पताल में अन्य लोगों के रवैये में अचानक बदलाव आ गया। वे टालमटोल करने लगे। फिर उन्होंने मुझे बताया कि मेरी पत्नी को भर्ती नहीं किया जा सकता क्योंकि राज्य सरकार की ओर से उन पर कुछ दबाव है।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने यह भी बताया कि जब उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि वे भर्ती के मामले पर विस्तार से बात नहीं कर पाएंगे। पीड़िता के पिता ने कहा, ‘हालांकि, उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि उन्हें दी गई दवाएं उन्हें ठीक करने के लिए पर्याप्त होंगी। पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार शाम को जब उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर ने सलाह दी थी कि मरीज़ को कम से कम दो दिन अस्पताल में रहना होगा। रविवार दोपहर को, पीड़िता की मां को अस्पताल के अधिकारियों ने ‘छुट्टी’ दे दी, जिन्हें रातभर अस्पताल में रहने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने लगाए थे ये आरोप
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया, पुलिस ने मुझे जमीन पर गिरा दिया। मेरा ‘शंखा’ (पारंपरिक शंख का कड़ा) तोड़ दिया और मेरे माथे पर चोट लगी।  उन्होंने दावा किया कि चार-पांच पुलिसकर्मियों ने झड़प के दौरान उनके साथ मारपीट की। हालांकि पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता पर किसी भी तरह की बल प्रयोग से इनकार किया। पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने परिवार को विरोध मार्च में शामिल होने से रोकने की कोशिश की, जबकि अदालत ने शांतिपूर्ण रैली की अनुमति दी थी।


आरजी कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर किया प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को फिर से कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में सड़क जाम कर आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की भी मांग की। दोपहर 2 बजे करीब 50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने विप्रो ऑफिस-विश्वबांग्ला सराणी चौराहे पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने छी-छी लिखे पोस्टर लहराए। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जेल वैन में बैठा दिया। बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सभी को हटा दिया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed